Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP campaigners receive blessings from Janashirwad Yatra

Dehradun News: जनआशीर्वाद यात्रा से भाजपा लेगी आशीर्वाद

Sun, 22 Nov 2026 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP campaigners receive blessings from Janashirwad Yatra
हरिद्वार। भाजपा जनआशीर्वाद यात्रा निकाल कर जनता से सीधा संवाद करेगी। यात्रा के दौरान सरकार की उपलब्धियों को भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा गढ़वाल और कुमाऊं में दो बड़े किसान सम्मेलन होंगे। इसके साथ ही जिला और मंडल स्तर पर कार्य समितियां भी होंगी
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र की यात्रा 25 दिसंबर को उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम से शुरू होकर नौ जनवरी 2027 को देहरादून में संपन्न होगी। कुमाऊं क्षेत्र की यात्रा 27 दिसंबर को चंपावत स्थित गोल्ज्यू देवता मंदिर से शुरू होकर सात जनवरी को हल्द्वानी में संपन्न होगी। दोनों यात्राओं के तहत कुल 2488 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और 26 जनसभाएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि यह केवल 2488 किलोमीटर की यात्रा नहीं, बल्कि 2488 संभावनाओं का संकल्प है। इसका उद्देश्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद कर उनकी अपेक्षाओं को समझना और भाजपा की विकास एवं जनसेवा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था निरंतर प्रगति कर रही है। वैश्विक स्तर पर युद्ध और चुनौतियों के बावजूद भारत ने विकास की गति बनाए रखी है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष विदेशों में भारत की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है, जबकि देश की जनता बार-बार कांग्रेस को नकार चुकी है।
विज्ञापन

-----------------------

टीम वर्क से उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार: मेनन
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के मन में एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि सामूहिक प्रयास और टीम वर्क के दम पर उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई जाए। इसके लिए प्रत्येक मोर्चे और प्रकोष्ठ को अपने निर्धारित सामाजिक वर्ग के बीच सक्रिय होकर काम करना होगा। युवा मोर्चा युवाओं, महिला मोर्चा महिलाओं और किसान मोर्चा किसानों के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूत करे। उन्होंने कहा कि मोर्चों के पदाधिकारी अपने पूर्व पदाधिकारियों को भी संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ें और मंडल से लेकर शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन की मजबूती पर ध्यान दें। मेनन ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। अटल आयुष्मान योजना, मुख्यमंत्री सीमांत सड़क योजना, मुख्यमंत्री मछली परियोजना, मुख्यमंत्री घस्यारी योजना, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, पूर्व सैनिकों से जुड़ी योजनाओं और सहकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
दो बड़े किसान सम्मेलन होंगे
हरिद्वार। भाजपा किसान सम्मेलन का आयोजन भी करेगी। इसके तहत कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में दो बड़े किसान सम्मेलन होंगे। इसके अलावा प्रदेश कार्य समिति के बाद जिला और मंडल स्तर पर कार्य समिति होंगी। साथ ही सामाजिक संवाद कार्यक्रम होंगे। इसके तहत नुक्कड़ सभा आदि आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed