{"_id":"6b01f94e72fc5f265500b191","slug":"bjp-to-organise-national-contemplation-seminars-in-70-assembly-constituencies-dehradun-news-c-5-hld1006-1117304-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भाजपा 70 विधानसभाओं में राष्ट्र चिंतन गोष्ठी करेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भाजपा 70 विधानसभाओं में राष्ट्र चिंतन गोष्ठी करेगी
विज्ञापन
हरिद्वार/देहरादून। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति के पहले दिन सात मोर्चों और 22 प्रकोष्ठों ने आगामी चुनाव को लेकर रोड मैप प्रस्तुत किया है। प्रकोष्ठों ने प्रबुद्ध वर्गों में अपनी पैठ और मजबूत और कार्यक्रम के जरिये जोड़ने से जुड़ी जानकारी को साझा किया है। भाजपा 70 विधानसभाओं में राष्ट्र चिंतन गोष्ठी का आयोजन करेगी।
कार्यसमिति की बैठक में प्रत्येक मोर्चों को एक- एक लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा के 22 प्रकोष्ठों ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को रखा। प्रकोष्ठों को प्रबुद्ध जनों को जोड़ने और कार्यक्रम कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत विधि पूर्व कर्मचारी, पूर्व सैनिक, पंचायत, एनजीओ, चिकित्सक, व्यापारी स्वयं सहायता के वर्ग समूह समेत अन्य प्रकोष्ठ संबंधित प्रबुद्ध जन समूह के साथ कार्यशाला, गोष्ठी, सम्मान समारोह समेत अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में अलग- अलग और साथ- साथ संयुक्त कार्यक्रम भी होगा। इसमें 200 से 250 तक लोगों को एकत्र करने का लक्ष्य रहेगा। यह कार्यक्रम दिसंबर तक पूरा करने को कहा गया है। करीब सौ ऐसे कार्यक्रमों को करने की तैयारी की हुई है। आठ जगह ऐसे कार्यक्रम हो चुके हैं। इसके अलावा प्रकोष्ठों को मंडल स्तर कार्यक्रम को करने को भी कहा गया है। प्रकोष्ठों को भी प्रबुद्धजनों का जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।