मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भाजपा के जीत का जश्न न सिर्फ यूपी में मना, बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड में यमकेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत स्थित पैतृक गांव पंचूर में भी मना। ग्रामीणों ने उनके घर पर पहुंचकर परिजनों को बधाई दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी बेटे की जीत से बेहद उत्साहित नजर आईं।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मतगणना प्रारंभ होने के साथ ही परिजनों और ग्रामीणों की नजर टीवी पर टिकी रही। जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि यूपी में दोबारा भाजपा की सरकार बनने जा रही है और योगी आदित्य नाथ भी बंपर वोटों से जीत रहे हैं, तो परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election Results 2022: बेटियों ने लिया पिता की हार का बदला, पढ़िए क्या रहा है इन सीटों का इतिहास
ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनकी मां सावित्री देवी, चाची शकुंतला देवी, शशिकला देवी, बुआ सरस्वती देवी, भाभी आशा देवी, दीदी लक्ष्मी देवी, भाई महेंद्र सिंह बिष्ट को बधाई दी। ग्रामीण कीर्ति मोहन बडोला, भगत सिंह, जयदीप सिंह आदि ने विश्वास व्यक्त किया कि योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री की कमान संभालकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। यूपी ही नहीं इसका लाभ उत्तराखंड को भी मिलेगा।
2 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ की मां
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी बेटे की जीत के लिए प्रार्थना करती रही। वह सुबह से टीवी के आगे बैठकर नतीजों को देखती रही। बेटे की जीत से खुश सावित्री देवी ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि मेरे बेटे को पूरे देश से इतना प्यार मिल रहा है।
3 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में भाजपा की जीत की खबर मिलते ही उनके गांव के लोग होली मनाने लगे। ग्रामीण उनकी मां से मिलने भी पहुंचे और बधाईयां दी।
4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गांव में उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही सीएम योगी के गांव में लोग उनके घर पर जाकर जश्न मनाते रहे। यहां सीएम के भाई ने भी कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी।
5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी में भाजपा की जीत का जश्न उत्तराखंड में भी जोर शोर से मना। दिनभर भाजपा समर्थक आतिशबाजी करते रहे। होली खेली गई और मिठाईयां बांटी गई।