फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election Results 2022: BJP ahead on VIP seat Gangotri, Colonel Kothiyal of Aam Aadmi Party backward

Uttarakhand Election Results 2022: वीआईपी सीट गंगोत्री के सत्ता का द्वार खोलने का मिथक बरकरार, भाजपा प्रत्याशी को मिली जीत

Thu, 10 Mar 2022 05:36 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Mar 2022 05:36 PM IST
सार

अविभाजित उत्तरप्रदेश के समय वर्ष 1952 करीब सात दशकों से गंगोत्री सीट पर जिस पार्टी का विधायक जीता सूबे में उसकी सरकार बनने का मिथक चला आ रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election Results 2022: BJP ahead on VIP seat Gangotri, Colonel Kothiyal of Aam Aadmi Party backward
उत्तराखंड चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सत्ता के द्वार खोलने के मिथक वाली गंगोत्री सीट का मिथक सात दशक बाद इस विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रहा है। गंगोत्री सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश चौहान ने शानदार जीत दर्ज की है। वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन


यहां आम आदमी पार्टी प्रत्याशी कर्नल अजय कोठियाल(सेनि) के चुनाव लड़ने से त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा था। लेकिन आप को अपेक्षानुरूप परिणाम नहीं मिल पाये। वहीं भाजपा के सुरेश चौहान निकट प्रतिद्वंदी पूर्व में दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्टी प्रत्याशी विजयपाल सजवाण को हराने में सफल रहे।
विज्ञापन


चुनाव परिणाम के साथ मिथक को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर
अविभाजित उत्तरप्रदेश के समय वर्ष 1952 करीब सात दशकों से गंगोत्री सीट पर जिस पार्टी का विधायक जीता सूबे में उसकी सरकार बनने का मिथक चला आ रहा है। इस चुनाव में भी इस मिथक के चलते सभी की निगाहें इस सीट के परिणाम पर बनीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Election Results 2022:   हरीश रावत की दूसरी बड़ी पराजय, भाजपाई बोले, ये हरदा नहीं ’हार दा’ हैं...


वहीं प्रदेश में एक बार भाजपा-एक बार कांग्रेस के सत्ता में काबिज होने का इतिहास चला आ रहा था। लेकिन इस बार प्रदेश में जनादेश भी पहले से सत्ता पर काबिज भाजपा के पक्ष में आया। जिससे गंगोत्री सीट का मिथक कायम है और चुनाव परिणाम के साथ मिथक को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल का कहना है कि मां गंगा यहां की प्रधान देवी है। गंगा और यमुना इस प्रदेश व देश की धमनियों की तरह हैं। विशेषकर मां गंगा के आशीर्वाद से सीट पर जीतने वाले प्रत्याशी को सत्ता में रहने का सुख मिलता है। इसलिए यह मिथक आगे भी कायम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed