फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election result 2022: BJP-Congress apprehensive about majority in Uttarakhand

बहुमत को लेकर आंशकित भाजपा-कांग्रेस: बैठकों का दौर जारी, दूसरे विकल्पों पर मंथन में जुटे रणनीतिकार

Wed, 09 Mar 2022 01:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 09 Mar 2022 01:44 PM IST
सार

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। लेकिन भीतरखाने दोनों ही पार्टियां बहुमत को लेकर आशंकित भी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election result 2022: BJP-Congress apprehensive about majority in Uttarakhand
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस मुख्यालय भवन में देहरादून जिले के सभी प्रत्याशियों के साथ पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश जोशी बंद कमरे में बैठक कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश व एम.बी. पाटिल द्वारा जिला देहरादून के सभी प्रत्याशीगणों, जिला व महानगर अध्यक्षगणों की कल होने वाली मतगणना को लेकर आहूत महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की। 

विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सभी की निगाहें 10 मार्च को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मतगणना के लिए चुनाव आयोग के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों ने भी तैयारी तेज कर दी है। मुख्य मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच है।
विज्ञापन


लोकतांत्रिक दलों के सहयोग लेने पर विचार
दोनों ही पार्टियां बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। लेकिन भीतरखाने दोनों ही पार्टियां बहुमत को लेकर आशंकित भी हैं। ऐसे में दूसरे विकल्पों की रणनीति को भी धार देने का काम किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित तमाम दिग्गज नेताओं की बैठकों का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड में मतगणना से पहले उठापटक: कांग्रेस को विधायकों की खरीद-फरोख्त का डर, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के होटलों में शिफ्ट करने की तैयारी

वहीं कांग्रेस भी भीतर खाने भाजपा की रणनीति की काट के साथ तमाम दूसरे विकल्पों पर विचार करते हुए आगे बढ़ रही है। खंडित जनादेश आने पर कांग्रेस पार्टी अन्य लोकतांत्रिक दलों के साथ निर्दलियों को साध सकती है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इस मिशन पर पार्टी के वरिष्ठ नेता पहले से काम कर रहे हैं।

इससे पहले हरीश रावत का बयान भी सामने आ चुका है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सभी लोकतांत्रिक दलों का सहयोग लेना चाहेंगे। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी इस बात के संकेत दिए कि पार्टी अन्य दलों और निर्दलियों के संपर्क में है। बहुमत की स्थिति में आने पर भी पार्टी सबको साथ लेकर आगे बढ़ना चाहेगी। 


हम सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे : हरीश रावत 
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वैसे तो कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है, लेकिन कांग्रेस अन्य लोकतांत्रिक दलों और निर्दलियों को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहेगी। सरकार के संचालन में सभी का सहयोग लिया जाएगा। उन्हें सरकार में सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए सभी से समन्वय स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed