फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election Commission action in Panchayat Chunav firing case Betalghat Police Officer suspended

Uttarakhand: चुनाव के दौरान फायरिंग मामले में निर्वाचन आयोग की कार्रवाई, थानाध्यक्ष बेतालघाट निलंबित

Sun, 17 Aug 2025 11:41 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:41 AM IST
सार

Uttarakhand News: 14 अगस्त को बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान गांव में  फायरिंग की घटना हुई थी। चुनाव आयोग ने आज इस पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Uttarakhand Election Commission action in Panchayat Chunav firing case Betalghat Police Officer suspended
- फोटो : freepik.com प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नैनीताल के बेतालघाट में पंचायत चुनाव के दौरान हुई फायरिंग के मामले में निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष बेतालघाट अनीश अहमद को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह के विरुद्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय कार्यवाही की संस्तुति शासन ने की है। 

विज्ञापन


Uttarakhand Cabinet: सीएम धामी की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट बैठक, रखे गए कई प्रस्ताव
विज्ञापन



ये था मामला

बता दें कि 14 अगस्त को नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ठीक पहले फायरिंग में एक ग्रामीण के पैर में गोली लग गई थी। जिससे वह घायल हो गया। घायल ग्रामीण को बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने के इरादे से गोलीकांड करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed