{"_id":"688b361e9a59042e68000873","slug":"uttarakhand-election-b-tech-pass-22-year-old-sakshi-became-pradhan-of-kui-village-of-pabau-block-pauri-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Panchayat Election: पौड़ी के कुई गांव की नई मुखिया...बीटेक पास 22 साल की साक्षी संभालेंगी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Panchayat Election: पौड़ी के कुई गांव की नई मुखिया...बीटेक पास 22 साल की साक्षी संभालेंगी कमान
Thu, 31 Jul 2025 03:03 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी गढ़वाल
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:03 PM IST
सार
बीटेक पास 22 साल की साक्षी अब पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के कुई गांव की कमान संभालेंगी। साक्षी युवाओं के लिए मिसाल बनीं है।
विज्ञापन
22 साल की साक्षी बनी प्रधान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पौड़ी जिले की पाबौ ब्लॉक के कुई गांव को सबसे युवा प्रधान मिली है। 22 वर्षीय साक्षी ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज कर गांव की सबसे युवा प्रधान बनने का गौरव हासिल किया है। देहरादून से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर गांव लौटी इस बेटी ने अपने क्षेत्र का विकास करने की ठानी है।
विज्ञापन
साक्षी ने देहरादून से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव लौटकर क्षेत्र के विकास में योगदान देने का निश्चय किया। इसी सोच के साथ साक्षी ने ग्राम प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा और जनता का विश्वास जीतकर प्रधान चुनी गईं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Panchayat Chunav: अल्मोड़ा में रोचक मुकाबला..21 साल की निकिता बनीं बीडीसी मेंबर, दर्ज की बड़ी जीत
विज्ञापन
साक्षी का कहना है कि वह अपने तकनीकी ज्ञान और शहरी अनुभव का उपयोग गांव के समग्र विकास में करेंगी। उनका सपना है कि गांव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए आयाम विकसित किए जाएं। गांववासियों को साक्षी से नई ऊर्जा और बदलाव की उम्मीद है।