फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nephew defrauds two maternal uncles under the pretext of investment

Dehradun News: भांजे ने निवेश के नाम पर दो मामा के साथ की ठगी

Mon, 05 Oct 2026 02:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Nephew defrauds two maternal uncles under the pretext of investment
भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह भी लगा कि भांजे ने एक मामा की संपत्तियों को पॉवर ऑफ अटॉर्नी के माध्यम से बेच भी डाला। ठगी की यह रकम जून 2021 से फरवरी 2022 के बीच ली गई। इस मामले में पुलिस जांच करती रही लेकिन कोई केस दर्ज नहीं हुआ। अब न्यायालय के आदेश पर आरोपी भांजे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आईटी पार्क क्षेत्र निवासी रवींद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके सगे भांजे सिद्धार्थ बख्शी उर्फ हनी ने उन्हें एक निवेश की योजना बताई थी। बताया था कि वह एक नया कारोबार शुरू कर रहा है। इसमें काफी फायदा होने वाला है। कई लोगों ने उसके साथ निवेश किया है। सगे भांजे की इन बातों पर विश्वास कर उन्होंने सिद्धार्थ को करीब 85 लाख रुपये तो ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसे बाद पांच लाख रुपये चेक और 20 लाख रुपये नकद माध्यम से दे दिए। कुछ समय बाद सिद्धार्थ ने रवींद्र सिंह की संपत्तियों की पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी अपने नाम कर ली। रवींद्र सिंह को पता चला कि इन संपत्तियों में से कुछ उसने बेच भी दी। कुछ समय बाद जब उन्होंने हिसाब मांगा तो वह टाल मटोल करने लगा। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ ने यह योजना उनके बड़े भाई सुरेंद्र सिंह को भी बताई थी। सुरेंद्र सिंह से भी सिद्धार्थ ने 55 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि सिद्धार्थ ने लाभ तो छोड़ो मूल में से भी एक रुपये नहीं लौटाया। इस मामले में उन्होंने वर्ष 2022 में पुलिस को शिकायत की थी लेकिन कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। अब उन्होंने न्यायालय से गुहार लगाई तो न्यायालय के आदेश पर राजपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि इस मामले में आरोपी और पीड़ित के बैंक खातों व अन्य दस्तावेज के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed