{"_id":"6ac2c10358397601aa063b00","slug":"a-short-circuit-caused-a-fire-in-the-house-burning-the-contents-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1082578-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
गढ़ी कैंट क्षेत्र के जैंतनवाला में रविवार को पूर्व प्रधान गंगाराम के घर सुबह शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा फर्नीचर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद रहीं उनकी बेटी दिलकुमारी सुरक्षित हैं।
सुबह के वक्त घर में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घर से धुआं और आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। लोगों ने अपने स्तर से भी आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे आसपास के घरों तक फैलने से रोक लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पुलिस के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग तेजी से फैलने के कारण घर में रखा सामान नहीं बचाया जा सका। घटना में परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता गोदावरी थापली ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन को नुकसान का आकलन कराकर परिवार को राहत राशि उपलब्ध करानी चाहिए, ताकि प्रभावित परिवार को इस मुश्किल समय में मदद मिल सके।