फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2024 Result CM Dhami said we will win all the elections by-elections and Nikay Chunav

Uttarakhand: पांच पर लगाया पंच, उपचुनाव और निकाय चुनाव पर निगाह....बोले सीएम धामी-सभी चुनाव जीतेंगे

Wed, 05 Jun 2024 04:04 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Jun 2024 04:04 AM IST
सार

जीत के जश्न में शामिल हुए सीएम धामी ने कहा कि सभी चुनावों में हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने पांचों सीटों पर विजयी बनाए जाने पर प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2024 Result CM Dhami said we will win all the elections by-elections and Nikay Chunav
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा की पांचों सीटें जीतने के बाद अब भाजपा की निगाहें दो विधानसभा के उपचुनाव, निकाय चुनाव और पंचायत चुनावों पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, हमें ये सभी चुनाव जीतने हैं। मुख्यमंत्री पांचों सीटें जीतने की खुशी में प्रदेश पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, लोकसभा चुनावों में अपार जनसमर्थन के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं। इस जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए हमारा संगठन आगे और कार्य करेगा। हम सभी उसके वाहक बनेंगे। आने वाले समय में निकाय, विधानसभा उपचुनाव और पंचायत के चुनाव होने हैं। हम सभी को इन चुनावों में जीत दर्ज करनी है।

विज्ञापन

उन्होंने पार्टी की जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं, सभी पदाधिकारियों की मेहनत एवं मार्गदर्शन का प्रतिफल बताया। हमारे लिए यह जनादेश प्रदेश की देवतुल्य जनता की और अधिक मनोयोग से जनसेवा की प्रेरणा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी कार्यों पर भी अपनी मुहर लगाई है। सीएम कहा, आज ऐतिहासिक दिन है, जब भाजपा और एनडीए गठबंधन को देश की जनता ने बहुमत देकर फिर से सरकार में आने का अवसर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट को दिया श्रेय

सीएम ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में हमें यह सफलता मिली है। हम सब उनका अभिनंदन करते हैं। कहा, पार्टी हमारी मां है और मां के इस प्रांगण में वे सबका स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। इस चुनाव अभियान में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाईं।

सीएम ने उपलब्धियों का जिक्र किया

सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के प्रति विशेष लगाव है। देवभूमि प्रधानमंत्री के दिल में बसता है, जिसके फलस्वरूप उन्होंने दो लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं स्वीकृत की। देहरादून-दिल्ली एलीवेटेड रोड जल्द पूरा होने वाला है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। पहाड़ में रेल का सपना साकार होगा। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन पर तेजी से कार्य हो रहा है। लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा की यात्रा कर रहे हैं, मानसखंड के तहत हजारों श्रद्धालु कैंचीधाम की यात्रा कर रहे हैं, आदि कैलाश की यात्रा करके प्रधानमंत्री ने लोगों का ध्यान उस ओर आकर्षित किया। समान नागरिक संहिता विधेयक को कानून के रूप में मान्यता मिल गई है, दंगा रोधी कानून, राज्य में निवेश लाने सहित सभी काम डबल इंजन की सरकार में हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed