फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Uttarkashi District Panchayat President deepak bijalwan joins Congress

उत्तराखंड चुनाव 2022: बीजेपी के पूर्व विधायक मालचंद और उत्तरकाशी जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक कांग्रेस में शामिल

Mon, 03 Jan 2022 05:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Jan 2022 05:35 PM IST
सार

दीपक बिजल्वाण की गिनती उत्तराखंड के तेज तर्रार युवा नेताओं में होती है। बताया जा रहा है कि दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हो चुकी है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Uttarkashi District Panchayat President deepak bijalwan joins Congress
उत्तरकाशी जिला पंचायल अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरोला सीट से भाजपा विधायक रहे मालचंद व उत्तरकाशी जिला पंचायल अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण सोमवार काे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी धीरेंद्र यादव ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


बीजेपी को बड़ा झटका
उत्तराखंड कांग्रेस ने बीजेपी को बड़ा झटका दिया है। पुरोला विधानसभा सीट में मजबूत माने जा रहे मालचंद को कांग्रेस में शामिल किया गया है। मालचंद बीजेपी के विधायक रहे हैं। 2017 में मालचंद बीजेपी के टिकट पर चुनाव हार गए थे।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या भाजपा में शामिल, आम आदमी पार्टी के अनंत राम चौहान ने ज्वॉइन की कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार 2017 में कांग्रेस के टिकट पर जीत कर विधायक बने थे, लेकिन 2022 के चुनाव से ऐन पहले राजकुमार बीजेपी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद माना जा रहा था कि पूर्व विधायक मालचंद कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सोमवार को इन कयासों पर मुहर लग गई।

बिजल्वाण की गिनती तेज तर्रार युवा नेताओं में
दीपक बिजल्वाण की गिनती उत्तराखंड के तेज तर्रार युवा नेताओं में होती है। बताया जा रहा है कि दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हो चुकी है। दीपक बिजल्वाण ने छात्र संघ अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पद तक का सफर तय किया है। बिजल्वाण एनएसयूआई व यूथ कांग्रेस में भी राष्ट्रीय स्तर पर पदाधिकारी रह चुके हैं।

उत्तरकाशी में सोमवार को रही कांग्रेस में उथल-पुथल

साल का पहला सोमवार जनपद उत्तरकाशी में कांग्रेस के लिए उथल पुथल भरा रहा। कहीं पार्टी में गुट बाजी उजागर हुई तो कहीं पार्टी में नए चेहरे शामिल होने पर कार्यकर्ता मुखर हुए। गंगोत्री विधान सभा सीट पर जीत के लिए आश्वस्त कांग्रेस में गुटबाजी खुलकर सामने आई। एक गुट ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेज गंगोत्री सीट से पूर्व सीएम हरीश रावत को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।

कांग्रेसियों को यह पत्र सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर भाजपा भी चुटकी ले रही है। वहीं निर्दलीय जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण को कांग्रेस में शामिल किए जाने पर जनपद में कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। दीपक बिजल्वाण यमुनोत्री विधान सभा सीट से दावेदारी भी कर रहे हैं। स्थानीय पदाधिकारियों ने बिजल्वाण को शामिल किए जाने पर पार्टी के उच्चाधिकारियों के समक्ष नाराजगी भी जताई है।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजल्वाण को किसी भी कीमत पर पार्टी में स्वीकार न करने की बात कही है। 

जिपं अध्यक्ष के खिलाफ मुखर हुए कांग्रेसी
जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण की कांग्रेस में वापसी के बाद ही गंगा और यमुनाघाटी के कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होने लगे हैं। उनका कहना है कि विवादित नेता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामले में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अतोल रावत और उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत ने फोन पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से बात की है। उन्होंने यमुनोत्री सीट पर बतौर निर्दलीय दावा ठोक रहे जिला पंचायत अध्यक्ष बिजल्वाण को वापस कांग्रेस में लेने का विरोध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed