फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Congress leader Hem Arya joins BJP, Aam Aadmi Party Anant Ram Chauhan joins Congress

उत्तराखंड चुनाव 2022: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या भाजपा में शामिल, आम आदमी पार्टी के अनंत राम चौहान ने ज्वॉइन की कांग्रेस

Sun, 02 Jan 2022 02:12 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jan 2022 02:12 PM IST
सार

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल तेज हो गई है।  इसी क्रम में दल-बदल का दौर जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress leader Hem Arya joins BJP, Aam Aadmi Party Anant Ram Chauhan joins Congress
अनंत राम चौहान कांग्रेस में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्या ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। हेम आर्या 2017 में भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इन्होंने 2012 में भाजपा की ओर से नैनीताल सीट से चुनाव लड़ा था। वह 5000 वोटों से सरिता आर्य से पराजित हुए थे।

विज्ञापन


रविवार को देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नरेश बंसल और संगठन मंत्री अजय कुमार की उपस्थिति में भाजपा में घर वापसी हुई।

विधानसभा चुनाव 2022: गारंटी योजनाओं से उत्तराखंडियों को लुभा रही आप, पार्टी का दावा लाखों जुडे़
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंत राम चौहान कांग्रेस में शामिल
वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और उत्तराखंड के पूर्व आईपीएस अधिकारी अनंत राम चौहान दिल्ली में पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में दल-बदल का दौर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप के 11 विधानसभाओं में मीडिया प्रभारी घोषित 
आम आदमी पार्टी की जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता हेमा भंडारी ने जिले के 11 विधानसभाओं में मीडिया प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। पत्रकारों से बातचीत में हेमा भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दमखम के साथ आगामी चुनाव में मैदान में उतरने जा रही है। पार्टी सभी सीटों पर जिताऊ और जनाधार वाले प्रत्याशियों को उतारेगी। हरिद्वार जिले में पार्टी की सभी सीटों पर जनाधार बढ़ा है। भाजपा और कांग्रेस से त्रस्त हो चुके लोगों का आप पार्टी पर विश्वास बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि चुनाव को देखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में विधानसभाओं में मीडिया प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। हरिद्वार विधानसभा से ललित वालिया को प्रभारी और आशीष गौड़ को सह प्रभारी, ग्रामीण से अभिषेक को प्रभारी का दायित्व सौंपा है। ज्वालापुर से आशीष चौहान, लक्सर से मनीष, खानपुर से नरेश कुमार, रुड़की से प्रिंस नरेश, कलियर से सवेज, भगवानपुर से संदीप, झबरेड़ा से मोहित, मंगलौर से सनिदेव सैनी और ऋषिकेश से जगदीश कोहली को विधानसभा प्रभारी बनाया है। 

भाजपा से नाराज होकर गए नेताओं की घर वापसी

कभी टिकट न मिलने से भाजपा से नाराज हुए दो बड़े नेताओं की घर वापसी हो गई है। उनके साथ तमाम अन्य नेताओं ने भी भाजपा का दामन थामा है। सभी नेताओं ने रविवार को राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की उपस्थिति में घर वापसी की। इन नेताओं में टिहरी जिले की प्रताप नगर विधानसभा से राजेश्वर पैन्यूली और नैनीताल से हेम आर्य का नाम शामिल है। 

प्रतापनगर के राजेश्वर पैन्यूली ने 2007 में टिकट ने मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़ दी थी। 2018 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह प्रतापनगर विधानसभा से लगातार तीन बार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में डोबरा चांटी पुल को अंजाम तक पहुंचाने में उनकी काफी सक्रिय भूमिका रही। इसी प्रकार, नैनीताल के हेम आर्य पिछले विधानसभा चुनाव में नाराज होकर पार्टी छोड़कर चले गए थे। हेम आर्य ने पिछली बार टिकट न मिलने की वजह से भाजपा का दामन छोड़ था। तब उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। रविवार को उन्होंने कांग्रेस छोड़कर दोबारा भाजपा की राह पकड़ ली। 

सभी नेताओं की घर वापसी राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में कराई गई। इस मौके पर भाजपा नेता ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने फूलमाला पहनाकर आने वालों का स्वागत किया। सांसद नरेश बंसल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सभी भाजपा के सिद्धांतों और विचारों से प्रभावित होकर आए हैं। आने वाले सभी नेता और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार के कार्यों को जनता के बीच ले जाने की इच्छा जाहिर की है। इनके आने से पार्टी संबंधित क्षेत्रों में और अधिक मजबूती से चुनाव में जाएगी। हेम आर्य ने कहा कि हमारी उम्मीद के विपरीत कांग्रेस ने भ्रष्टाचार, लूट खसोट और नकारात्मक विचारों वाली नीति में कोई बदलाव नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हाल ही में दलबदल कर आए यशपाल आर्य और उनके लोगों को महत्व दिया जा रहा है और उनके जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया जा रहा था। 

भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप में नैनीताल से डूंगर सिंह, नवीन चन्द्र नैनवाल, विजय कुमार, हरीश आर्य, गोधन सिंह और टिहरी से साहब सिंह कुमाईं, केशव रावत, सुंदर सिंह रावत, राजीव सेमवाल, रोशन लाल, मनीषा पंवार, संगीता पेन्यूली, जीत सिंह रावत, राणा मोहन सिंह, दिनेश चंद्र पेन्यूली, विवेक भंडारी, वीरेंद्र राणा, जसवीर पंवार, चटर सिंह सजवान, राज पंवार, दरवेश सिंह, बुद्धि सिंह रावत, प्रमोद सेंवल, दयाल सिंह रावत, वीरेंद्र राणा, अजीत पंवार, सोहन सिंह पंवार, मंजीत सिंह पंवार आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed