फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Uttarakhand Assembly seat Tehri MLA have been ministers in government

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड विधानसभा सीट टिहरी, यहां के विधायक सरकार में बनते रहे हैं मंत्री

Fri, 14 Jan 2022 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, नई टिहरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Jan 2022 04:05 PM IST
सार

वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य गठन के बाद इस सीट में नई टिहरी, चंबा नगर पालिका, जाखणीधार और चंबा ब्लॉक शामिल है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Uttarakhand Assembly seat Tehri MLA have been ministers in government
किशोर उपाध्याय भी रहे हैं पूर्व विधायक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

टिहरी विधानसभा सीट 1952 में अस्तित्व में आई थी। तब इस सीट में पांच ब्लॉक शामिल थे। वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य गठन के बाद इस सीट में नई टिहरी, चंबा नगर पालिका, जाखणीधार और चंबा ब्लॉक शामिल है। जिला मुख्यालय की यह सीट वीआइपी श्रेणी में रही है। यहां से चुने गए तीन विधायक अब तक सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
विज्ञापन


टिहरी का क्षेत्रफल-648 वर्ग किमी

प्रमुख मुद्दे
-जिला अस्पताल बौराड़ी समेत ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना।
-टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना।
-टिहरी बांध प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करना।
-नई टिहरी शहर में आधी अधूरी सीवरेज समस्या का निराकरण करना।
-खेल मैदानों का अभाव दूर करना।
-चंबा और नई टिहरी क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति।
-केंद्रीय विद्यालय का भवन निर्माण करवाना।  

मतदाताओं की संख्या
पुरुष मतदाता-41,495
 महिला-38,892

Uttarakhand Election 2022: चुनाव मैदान में ही नहीं, वर्चुअल दुनिया में भी फिसड्डी हैं ये पार्टियां
विज्ञापन


कौन-कौन, किस दल के विधायक सीट पर काबिज रहे
राज्य बनने से पहले
बालेंदु शाह, 1951 निर्दलीय।
सूरत चंद रमोला, 1957 कांग्रेस।
त्रेपन सिंह नेगी, 1962 कांग्रेस।
गोविंद सिंह नेगी, 1969, 74, 77 सीपीआई। 
खुशहाल सिंह रांगड़, 1980 कांग्रेस।
लोकेंद्र दत्त सकलानी, 1985 कांग्रेस।
बलवीर सिंह नेगी, 1989 जनता दल।
शूरवीर सिंह सजवाण, 1993 कांग्रेस।
लाखीराम जोशी, 1996 भाजपा।

राज्य बनाने के बाद बने विधायक
किशोर उपाध्याय, 2002, 2007 कांग्रेस।
दिनेश धनै, 2012, निर्दलीय।
डा. धन सिंह नेगी, 2017 भाजपा। 

वादे पूरे/अधूरे 

सरकार ने बौराड़ी स्टेडियम के अवशेष कार्य को बजट देकर काम तो शुरू करवाया। लेकिन कार्य पूरा न होने के कारण खिलाड़ियों को मैदान की सुविधा नहीं मिल पा रही है। 
-कमल सिंह महर,  नई टिहरी

गांव में सड़कों का निर्माण हुआ है। विधायक निधि से भी से रास्तों से लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। विधायक ने गरीब बेटियां को शादी पर मांग टीके से लेकर महिला मंगल दल को बर्तन भी भेंट किए हैं। 
-अजय बिष्ट, छोलगांव, जाखणीधार

चंबा और नई टिहरी शहर के कूड़ा निस्ताकरण को करीब पौने छह करोड़ स्वीकृत कर सराहनीय काम किया है। लेकिन कूड़ाघर का निर्माण भी शुरू होना चाहिए। ताकि शहरवासियों को गंदगी से निजात मिल सके। 
-चंडी प्रसाद, व्यापारी चंबा

2017 में नई टिहरी स्थित केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण को वादा किया गया था। लेकिन पांच साल बाद भी केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। 
-राखी देवी, गृहणी बौराड़ी

पांच साल में 104 गांव के लिए सड़क किया गया। झील के विकास को 12 सौ करोड़ का प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली, चंबा, नई टिहरी के लिए ट्रेचिंग ग्राउंड स्वीकृत हुआ। बौराड़ी, जिला अस्पताल, कोटी, चंबा में पार्किंग का निर्माण, कोश्यारताल, बनाली पंपिंग योजना, लामरीधार में आयुष अस्पताल, नकोट में विद्युत सब स्टेशन, 800 सौ बेटियों को मांगटीका, महिला मंगल दल को बर्तन, बांध प्रभावित 415 परिवारों के पुनर्वास निर्णय समेत कई महत्वपूर्ण काम किए गए हैं।
-डा. धन सिंह नेगी, विधायक टिहरी

2017 में जनता से जो वायदे किए गए थे, उनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है। सुरकंडा पंपिंग योजना से पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। श्रीदेव सुमन विवि, एचएम कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, हाईड्रो इंजीनियरिंग संस्थान में पदों का सृजन नहीं हुआ। झील के विकास को लेकर एक भी काम नहीं हुआ है। इन पांच सालों में काम तो नहीं हुए, लेकिन युवाओं को बेरोजगार जरूर किया गया। 
-दिनेश धनै, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed