फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: The shadow of familyism on BJP-Congress tickets the ongoing conflict between the two parties

उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा-कांग्रेस के टिकटों पर परिवारवाद की छाया, दोनों दलों में चल रहा अंतरविरोध

Tue, 25 Jan 2022 11:01 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 25 Jan 2022 11:01 PM IST
सार

भाजपा ने खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव चैंपियन का टिकट काटकर उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को प्रत्याशी बना दिया। चैंपियन की सीट पर बेशक परिवारवाद को लेकर कोई विरोध नहीं है, लेकिन उनका मामला परिवारवाद का विरोध का एक बड़ा आधार बन गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: The shadow of familyism on BJP-Congress tickets the ongoing conflict between the two parties
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

भाजपा और कांग्रेस के टिकट परिवारवाद की छाया से अछूते नहीं पाए। दोनों ही दलों ने प्रत्याशियों के चयन में परिवारवाद को प्राथमिकता दी। इसके चलते दोनों पार्टियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


परिवारवाद की सख्त विरोधी रही भाजपा ने कैंट विधानसभा सीट पर सविता कपूर को उम्मीदवार बनाया। सविता कपूर कैंट विस सीट पर विधायक रहे स्वर्गीय हरबंस कपूर की पत्नी है। सविता कपूर को प्रत्याशी बनाकर पार्टी ने सहानुभूति का कार्ड तो चला, लेकिन टिकट के दूसरे दावेदार इसे परिवारवाद को प्रश्रय देने की कवायद के तौर पर देख रहे हैं।

विज्ञापन

भाजपा ने खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव चैंपियन का टिकट काटकर उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को प्रत्याशी बना दिया। चैंपियन की सीट पर बेशक परिवारवाद को लेकर कोई विरोध नहीं है, लेकिन उनका मामला परिवारवाद के विरोध का एक बड़ा आधार बन गया है। पार्टी ने काशीपुर में विधायक हरभजन सिंह चीमा के पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस फैसले का भी स्थानीय दावेदार विरोध कर रहे हैं और टिकट बदलने की मांग उठा रहे हैं।

कांग्रेस में भी कलह

कांग्रेस में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को बाजपुर और उनके बेटे संजीव आर्य नैनीताल से उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह पार्टी में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं रावत को लैंसडौन से टिकट दिया है। काशीपुर से पार्टी ने पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा के बेटे नरेंद्र चंद सिंह को उम्मीदवार बनाया है। हल्द्वानी से पूर्व कैबिनेट स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के सुपुत्र सुमित हृदयेश को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया।  दोनों ही दलों में परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठ रही है। 

कैंट सीट पर टिकट बदलने की मांग उठाई

देहरादून कैंट विधानसभा सीट पर टिकट के दावेदारों ने प्रदेश संगठन से घोषित प्रत्याशी सविता कपूर को बदलने की मांग की। मंगलवार को टिकट के दावेदार विश्वास डाबर, जोगेंद्र पुंडीर, विनय गोयल, आदित्य चौहान, सचिन गुप्ता, अंकित अग्रवाल, शारदा गुप्ता, अमिता सिंह प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से मिले और उनसे प्रत्याशी के नाम पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का सिद्धांत है कि परिवारवाद को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। लेकिन पार्टी कैंट सीट पर स्वर्गीय विधायक की पत्नी को टिकट दिया। इससे वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे कई कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed