फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Sixty candidates will have their eyes crossed or will be out of electoral politics

उत्तराखंड चुनाव 2022: साठ पार उम्मीदवारों की होगी नैया पार या चुनावी सियासत से हो जाएंगे बाहर

Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 25 Jan 2022 11:09 PM IST
सार

अबकी बार साठ पार का नारा देने वाली प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी ने 59 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें तीन कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल और सतपाल महाराज 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Sixty candidates will have their eyes crossed or will be out of electoral politics
भाजपा-कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

उत्तराखंड के चुनावी रण में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा और कांग्रेस ने 60 वर्ष से ऊपर के उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। सियासी हलकों में यह चर्चा का विषय है कि प्रत्याशी बनाए गए इन उम्रदराज नेताओं की प्रदेश के मतदाता चुनावी नैया पार लगाएंगे या फिर वे चुनावी सियासत से बाहर हो जाएंगे।

विज्ञापन


अबकी बार साठ पार का नारा देने वाली प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी ने 59 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें तीन कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल और सतपाल महाराज 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव के आधार पर पार्टी ने उन्हें चुनावी समर में उतारा है। सियासी जानकारों का मानना है कि इन तीनों सूरमाओं का 2022 का चुनावी समर आखिरी दांव होगा। इसमें यदि वे बाजी जीत गए तो पांच साल विधानसभा की राजनीति में सक्रिय रह पाएंगे और यदि चूक गए तो उनके राजनीतिक कैरियर पर बड़ा प्रश्न खड़ा हो जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस में बिष्ट, कुंजवाल, अग्रवाल और हरीश उम्रदराज

कांग्रेस में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट सबसे उम्रदराज प्रत्याशियों में से हैं। बिष्ट 78 वर्ष के हैं और पार्टी ने उन्हें रायपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल 76 वर्ष के हैं और पार्टी ने उन्हें जागेश्वर से मैदान में उतारा है। 73 वर्षीय हरीश रावत रामनगर विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं।

धर्मपुर सीट से फिर उम्मीदवार बनाए गए दिनेश अग्रवाल की आयु 72 वर्ष है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की आयु भी 70 वर्ष की है। कांग्रेस ने इन सभी उम्रदराज नेताओं को उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनाधार को देखते हुए मैदान में उतारा है। सियासी जानकारों का मानना है कि ये सभी उम्रदराज प्रत्याशी के लिए 2022 का चुनावी रण राजनीतिक कैरियर के लिहाज से आखिरी माना जा रहा है।

साठ पार इन उम्मीदवारों पर भी दारोमदार

भाजपा और कांग्रेस में साठ वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्याशियों की भी लंबी सूची है। भाजपा ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नरेंद्रनगर व गणेश जोशी को मसूरी से प्रत्याशी बनाया है।  काग्रेस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी(64 वर्ष), विजयपाल सजवाण (63), प्रो. जीतराम (60), मंत्री प्रसाद नैथानी (63), प्रीतम सिंह (63), नवप्रभात (65), सतपाल ब्रह्मचारी, जोत सिंह बिष्ट, शैलेंद्र सिंह रावत, मदन सिंह बिष्ट, तिलक राज बेहड़ को भी मैदान में उतारा है। ये सभी 60 की उम्र के पार पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed