{"_id":"61d2c4aae57ec942ed651804","slug":"uttarakhand-election-2022-schemes-worth-crores-rupees-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: करोड़ों की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने की मिनी स्टेडियम, रोडवेज स्टैंड, आंबेडकर पार्क की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: करोड़ों की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री ने की मिनी स्टेडियम, रोडवेज स्टैंड, आंबेडकर पार्क की घोषणा
Mon, 03 Jan 2022 03:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 03 Jan 2022 03:11 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो मिनी स्टेडियम, मिनी फायर स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और आंबेडकर पार्क जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। साथ ही हर गांव में ओपन जिम खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झबरेड़ा क्षेत्र को कई योजनाओं की सौगात देने के साथ ही 45 करोड़ 47 लाख की 13 योजनाओं का लोकार्पण और 316 करोड़ 55 लाख की 121 योजनाओं का शिलान्यास किया। रविवार को यहां रवि कृषक महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में दो मिनी स्टेडियम, मिनी फायर स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और आंबेडकर पार्क जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की। साथ ही हर गांव में ओपन जिम खोलने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल की ओर से आयोजित रवि कृषक महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए कृषि यंत्रों एवं अन्य सामानों के स्टाल का अवलोकन किया। इसके बाद मोहम्मदपुर बुुजुर्ग की प्रगतिशील किसान निर्मला और रानी माजरा बहादराबाद के प्रगतिशील किसान देशराम सैनी को प्रशस्तिपत्र एवं नगद धनराशि से सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पहली बार देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा प्रधानमंत्री मिला है, जिनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया जा सका और राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सका। उन्होंने कहा कि पीएम का मिशन किसानों की आय दोगुनी करना है। इसके लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। कांग्रेस से 60 वर्षों में सत्ता को सुख का साधन बनाया जबकि नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग को निचले स्तर तक लाभ दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिल्ली से आते समय पहले गड्ढों में सड़क थी और अब ऑलवेदर रोड से लेकर हाईवे फोरलेन ने राहत आसान कर दी है। वादा निभाते हुए राज्य में 24 हजार रिक्तियों को भरने का काम शुरू हो गया है। पुलिस विभाग में भी 1734 पदों को स्वीकृत कर दिया है। झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। झबरेड़ा क्षेत्र में हर दिन सड़कों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जुटी भीड़ यह साबित कर रही है कि इस बार मुख्यमंत्री को झबरेड़ा विधानसभा ही नहीं, राज्य में 60 से ज्यादा सीटें उनकी झोली में डालेंगे। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, पूर्व दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति, पूर्व विधायक चौधरी यशवीर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, विधायक आदेश चौहान, विधायक संजय गुप्ता, लक्सर नगरपालिका चेयरमैन अंबरीष गर्ग, पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सिंह सैनी, वैजयंती माला, सुशील राठी, विवेक चौधरी, मंडी चेयरमैन मधु सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन मानवेंद्र सिंह, कुलवीर चौधरी, डॉ. गौरव चौधरी, सुशील त्यागी, रुड़की मेयर गौरव गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ये की घोषणाएं
झबरेड़ा और पनियाला में मिनी स्टेडियम, अलग-अलग मार्गों का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव आंबेडकर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, संत शिरोमणि रविदास, चौधरी चरण सिंह, राजा विजय सिंह, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर होगा। मिनी फायर स्टेशन का निर्माण, डेलना समेत दो जगहों पर आंबेडकर पार्क का निर्माण, सरकारी जमीन पर प्रेस क्लब का निर्माण होगा। झबरेड़ा-मंगलौर रोड पर रविदास मंदिर से शीला खाले तक नाला निर्माण, सलेमपुर कृष्णानगर में पानी की निकासी का समाधान, झबरेड़ा में लाइब्रेरी का निर्माण।
एक साथ कई निशाने साधे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने झबरेड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए एक साथ कई निशाने साधे। उन्होंने अयोध्या-काशी के जरिये हिंदुओं को तो गन्ना मूल्य वृद्धि से किसानों को साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अब काशी में गंगा से जल भरकर सीधे भगवान भोलेनाथ को चढ़ाने का सौभाग्य हर नागरिक को मिलने लगा है। काशी कॉरिडोर के निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में उन्होंने भी यह सौभाग्य मिला। पहले जब अयोध्या जाते थे तो नारे लगते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन अब अयोध्या में रामलला का मंदिर बनने का सपना साकार हो रहा है। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साथ गन्ने के मूल्य में 29 रुपये 50 पैसे की वृद्धि की है। इससे किसान खुशहाल होगा। प्रदेश सरकार लगातार किसानों के लिए नई-नई योजनाओं की घोषणा कर रही है। जो प्रधानमंत्री के किसानों की आय दोगुनी करने के मिशन में सहायक होंगे।
सीएम के दौरे से मिली टिकट की संजीवनी
झबरेड़ा विधानसभा सीट से विधायक देशराज कर्णवाल का टिकट कटने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर कई महीनों से तैर रही हैं। इस सवाल पर खुद विधायक भी गुड़ और मक्खी का बयान दे चुके हैं, लेकिन चुनाव आचार संहिता से पहले झबरेड़ा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से विधायक को टिकट की संजीवनी जरूर मिली है। सीएम के दौरे के बाद राजनीतिक हलकों में फिर से उन्हें दौड़ में सबसे आगे बताया जाने लगा है। मंडी शुल्क के विरोध में प्रदर्शन के बाबत विधायक ने शुल्क को खत्म करने की मांग रखी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने मामले का परीक्षण कराकर समाधान कराने के बात कही। बकाया के चलते जिन किसानों की आरसी काटी गई है, उनकी आरसी समाप्त करने पर विचार का भी मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।