फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Rajnath Singh visit on 6th jan and Priyanka Gandhi Vadra visit on 8th January

Uttarakhand Election 2022: छह को राजनाथ सिंह तो आठ जनवरी को प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी उत्तराखंड

Mon, 03 Jan 2022 03:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Jan 2022 03:05 PM IST
सार

कुमाऊं में हल्द्वानी या रुद्रपुर में आठ जनवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Rajnath Singh visit on 6th jan and Priyanka Gandhi Vadra visit on 8th January
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे की तैयारियों में पुलिस प्रशासन जुट गया है। रूट मैप तैयार करने के साथ सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने कसरत शुरू कर दी है। आगामी छह जनवरी को भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तरकाशी पहुंचेंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: भाजपा का जिताऊ प्रत्याशी खोजने का अभियान शुरू, पर्यवेक्षक किए तैनात
विज्ञापन

राजनाथ सिंह मातली हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल जोशियाड़ा तक सड़क मार्ग से होते हुए आएंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए रूट मैप तैयार किया है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद बनाए रखने के लिए युद्घस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि राजनाथ सिंह बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना भी करेंगे। एसपी प्रदीप राय ने बताया कि जल्द जिला प्रशासन के साथ मिलकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी वाड्रा आठ को कुमाऊं में 
कुमाऊं में हल्द्वानी या रुद्रपुर में आठ जनवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा एक जनसभा को संबोधित करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनका कुमाऊं दौरा लगभग तय है। जनसभा हल्द्वानी या रुद्रपुर में से कहां होगी, इसको लेकर मंथन किया जा रहा है।

प्रियंका की इस रैली को 30 दिसंबर को हल्द्वानी में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब माना जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पूर्व देहरादून के परेड ग्राउंड में चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद इसी मैदान पर 16 दिसंबर को राहुल गांधी ने जनसभा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed