फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: BJP's campaign to find a winning candidate begins

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: भाजपा का जिताऊ प्रत्याशी खोजने का अभियान शुरू, पर्यवेक्षक किए तैनात

Sun, 02 Jan 2022 10:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jan 2022 10:47 AM IST
सार

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को प्रदेश नेतृत्व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्षों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: BJP's campaign to find a winning candidate begins
भाजपा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में अबकी बार साठ पार के संकल्प के तहत प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने जिताऊ प्रत्याशी की तलाश का अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा सीटों में मजबूत दावेदारों के नामों का पैनल तैयार करने के लिए पर्यवेक्षक बना दिए हैं। सभी पर्यवेक्षकों को विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वहां निवास करने वाले पार्टी पदाधिकारियों से राय शुमारी के बाद नामों का पैनल तैयार कर उसे आठ व नौ जनवरी तक प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को सौंपेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार को प्रदेश नेतृत्व वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाध्यक्षों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इस वीडियो कांफ्रेंस बैठक में चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम तथा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही पर्यवेक्षक विधान सभा क्षेत्रो में पहुंचकर लोगों से रायशुमारी कर विधानसभा के संभावित दावेदारों का पैनल प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: युवा वोटरों को साधने के लिए रोजगार गारंटी का दांव, इस बार छाया रहेगा यह मुद्दा
विज्ञापन
विज्ञापन

किस विधानसभा में कौन पर्यवेक्षक
पार्टी पदाधिकारी दीप्ति रावत, डॉ. आदित्य कुमार व बलवीर घुनियाल को पुरोला, यमुनोत्री व गंगोत्री, प्रतापनगर, धनौल्टी का पर्यवेक्षक बनाया गया है। अनिल गोयल, अतर सिंह असवाल व स्वराज विद्वान को बदरीनाथ, थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ व रुद्रप्रयाग का पर्यवेक्षक,  राजेंद्र बिष्ट व विनय रुहेला को घनसाली, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर व टिहरी का पर्यवेक्षक बनाया है। राजेंद्र भंडारी व अतर सिंह तोमर को मसूरी, चकराता, ऋषिकेश, विकासनगर व सहसपुर का, सुरेश भट्ट व आशीष गुप्ता को धर्मपुर, रायपुर, राजपुर व देहरादून कैंट का, कुलदीप कुमार व आदित्य चौहान को  हरिद्वार, बीएचईेल रानीपुर, ज्वालापुर, भगावनपुर, झबरेड़ा, पिरानकलियर का पर्यवेक्षक बनाया गया है।

डॉ. देवेंद्र भसीन व केदार जोशी रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण विस में पैनल तैयार करेंगे। खिलेंद्र चौधरी, अजय टम्टा, गोविंद बिष्ट व कुसुम गंडवाल को यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर की जिम्मेदारी गई है। टम्टा, बिष्ट व कंडवाल चौबट्टाखाल, लैंसौडन व कोटद्वार में दावेदारों के नामों का पैनल तैयार करेंगे। दान सिंह रावत व दीपक मेहरा को धारचूला, डीडीहाट व गंगोलीहाट का, बलवंत सिंह भौर्याल व बिंदेश गुप्ता को पिथौरागढ़, लोहाघाट व चंपावत का, बलराज पासी व तरुण बंसल को कपकोट, बागेश्वर, द्वारहाट, सल्ट का, हयास सिंह मेहरा व गणेश ठकुराठी को रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर का, नरेश बंसल व विनोद आर्य को लालकुआं, भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढुंगी व रामनगर का पर्यवेक्षक बनाया गया है। कैलाश शर्मा व कल्पना सैनी जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर व रुद्रपुर में पैनल तैयार करेंगे। मयंक गुप्ता व नीरू देवी को किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता खटीमा का पर्यवेक्षक बनाया गया है।


पर्यवेक्षक इन पदाधिकारियों से करेंगे रायशुमारी
विधानसभा में निवास करने वाले  प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिले के पदाधिकारी, जिले के मोर्चों के अध्यक्ष व महामंत्री, मंडलों पदाधिकारी, मंडल मोर्चों के अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, सांसद, विधायक,  मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष, व शक्ति केंद्र के संयोजक

विस से जैसा पैनल आएगा, वैसा सीलबंद लिफाफे में जाएगा
पार्टी सूत्रों मुताबिक, सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से नामों का जो पैनल तैयार करके पर्यवेक्षक आएंगे उसे सीलबंद लिफाफे में वह प्रदेश अध्यक्ष को सौंपेंगे और उसी रूप में उसे केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा। पैनल में अधिकतम तीन नाम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed