फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Rahul Gandhi may come dehradun For Rally after pm Modi Public Meeting

उत्तराखंड चुनाव 2022: चार दिसंबर को पीएम मोदी के देहरादून दौरे के बाद राहुल गांधी भी भरेंगे हुंकार 

Tue, 30 Nov 2021 12:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Nov 2021 12:57 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: पार्टी ने अपने चुुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। इसकी कमान राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने खुद संभाली हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Rahul Gandhi may come dehradun For Rally after pm Modi Public Meeting
राहुल गांधी(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा की ओर से चार दिसंबर को राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब में कांग्रेस भी राहुल गांधी की रैली करा सकती है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड आ सकते हैं। सोमवार को दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसके संकेत दिए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता-संग्राम 2022: जन आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी, सत्ता में हाशिए पर ही रही नारी
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के तमाम बड़े नेता पहले ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। पीएम मोदी सहित कुछ और नेताओं का उत्तराखंड दौरा होना है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के किसी बड़े नेता का अभी तक एक भी दौरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


PM Modi Dehradun Visit: 30 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

हालांकि, कांग्रेस ने अपने चुुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। इसकी कमान राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने खुद संभाली हुई है। वह लगातार राज्य में दौरे कर रहे हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष का भी उन्हें बखूबी साथ मिल रहा है, लेकिन कहीं न कहीं पार्टी को केंद्रीय नेताओं के राज्य दौरों की कमी भी खल रही है। 

इस कमी को पूरा करने के लिए पार्टी शीघ्र ही किसी बड़े नेता की रैली उत्तराखंड में कराना चाहती है। दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि इस संबंध में उनकी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव से लंबी चर्चा हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में उत्तराखंड का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा मेनिफेस्टो, टिकटों के बंटवारे और दूसरे मसलों पर केंद्रीय नेताओं से उनकी चर्चा हुई है। जिसका शीघ्र ही खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed