फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: purola MLA rajkumar Join bjp, congress says he is weak

कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल: पार्टी ने कहा- राजकुमार कमजोर कड़ी थे, जो वक्त से पहले टूट गए

Mon, 13 Sep 2021 03:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Sep 2021 03:46 PM IST
सार

गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा का तोड़फोड़ की राजनीति का पुराना इतिहास रहा है, इससे पहले भी उन्होंने जनादेश का अपमान कर उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गोवा सहित कई अन्य राज्यों में विपक्षी दल के विधायकों को धन का लालच देकर तोड़फोड़ की है। 

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: purola MLA rajkumar Join bjp, congress says he is weak
गणेश गोदियाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरकाशी की पुरोला सीट से कांग्रेस के विधायक राजकुमार ने रविवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। जिसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ऐसा नहीं मानते। उनका कहना है कि राजकुमार एक कमजोर कड़ी थे, जो वक्त से पहले टूट गए। कहा कि विधायक राजकुमार ने जनादेश और पुरोला की जनता का अपमान किया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कांग्रेस को झटका: भाजपा में शामिल हुए एक और विधायक, दिल्ली में सीएम भी रहे मौजूद
विज्ञापन


भाजपा का तोड़फोड़ की राजनीति का पुराना इतिहास
गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा का तोड़फोड़ की राजनीति का पुराना इतिहास रहा है, इससे पहले भी उन्होंने जनादेश का अपमान कर उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गोवा सहित कई अन्य राज्यों में विपक्षी दल के विधायकों को धन का लालच देकर तोड़फोड़ की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भाजपा को उत्तराखंड में अपनी हार सुनिश्चित लग रही है। उसके पास चुनाव लड़ने लायक चेहरे नहीं बचे हैं, इसलिए वह कांग्रेस और अन्य दलों के लोगों को लालच देकर अपनी पार्टी में शामिल कर रही है।

राजकुमार की स्थिति क्षेत्र में अच्छी नहीं थी

गोदियाल ने कहा कि राजकुमार हमारी एक कमजोर कड़ी थे। उनकी राजनीतिक स्थिति उनके विधानसभा क्षेत्र में कैसी थी, यह बात किसी से छुपी नहीं है।

उन्होंने अपने बचाव के मकसद से पार्टी बदली है, लेकिन क्षेत्र की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने खुद ही संगठन को छोड़कर सही काम किया। अब कांग्रेस अपने जमीन से जुड़े पकड़ वाले उम्मीदवार को टिकट देकर एक सीट पक्की करने का काम करेगी।

कार्रवाई करने के लिए करेंगे अपील
गोदियाल ने कहा कि राजकुमार के खिलाफ दल बदल कानून के तहत कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग करेगी। इसके अलावा उनके चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की जाएगी। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह से इस बारे में बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed