फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: PM Narendra Modi may visit Dehradun for Public Meeting in first week of December

उत्तराखंड चुनाव 2022: दिसंबर के पहले सप्ताह में देहरादून आ सकते हैं पीएम मोदी, जनसभा को करेंगे संबोधित

Wed, 24 Nov 2021 09:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Nov 2021 09:02 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: इस बार पीएम मोदी चुनावी सियासत गरमाने के लिए उत्तराखंड आएंगे। प्रदेश में भाजपा ने साठ से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: PM Narendra Modi may visit Dehradun for Public Meeting in first week of December
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तराखंड आ सकते हैं। पीएम का तीन दिसंबर को देहरादून में एक जनसभा का कार्यक्रम बनाया जा रहा है। बीते दिनों एक महीने में प्रधानमंत्री दो बार उत्तराखंड आ चुके हैं। वह सात अक्तूबर को ऋषिकेश आए थे और चार नवंबर को उन्होंने केदारनाथ की यात्रा की थी।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इस बार पीएम मोदी चुनावी सियासत गरमाने के लिए उत्तराखंड आएंगे। प्रदेश में भाजपा ने साठ से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। पार्टी चुनाव का विधिवत एलान होने से पहले अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारकर अपने पक्ष में वातावरण बना लेना चाहती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम: 2002 के चुनाव से आज तक इन मुद्दों ने पलटी कई सरकार, लेकिन सवाल फिर भी बरकरार 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में शाह, नड्डा, राजनाथ भी आ चुके
चुनावी रणनीति के तहत भाजपा पिछले एक माह के दौरान पार्टी के सबसे दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार चुकी है। पिछले दिनों शहीद सम्मान यात्रा के उद्घाटन के बहाने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चमोली, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर के दौरे पर आए थे। उनके बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ में एक जनसभा की। उनसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहकारिता मंत्रालय की घसियारी व अन्य योजनाओं और कार्यक्रमों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। शाह ने भी एक जनसभा को संबोधित किया था।

इस बार पीएम का राजनीतिक दौरा

पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री का दिसंबर के पहले हफ्ते में हो रहा उत्तराखंड का दौरा पूरी तरह से राजनीतिक होगा। यह विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें पीएम मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जल्द ही पार्टी भव्य जनसभा आयोजित करने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेगी। पार्टी नेतृत्व को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम सूचना मिल चुकी है।

मंत्री जोशी ने भी मांगा पीएम मोदी का समय
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शहीद सम्मान यात्रा के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का अनुरोध किया है। शहीद सम्मान यात्रा सात दिसंबर को देहरादून में संपन्न होगी। जोशी ने समापन समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से समय मांगा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर के पहले हफ्ते में उत्तराखंड आ रहे हैं। वह एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके कार्यक्रम को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed