फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: on 15 December martyr families will be honored in Sainyadham, Defense Minister Rajnath Singh will attend

उत्तराखंड: सैन्यधाम में 15 दिसंबर को शहीदों के परिजनों का होगा सम्मान, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शिरकत

Mon, 13 Dec 2021 11:52 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 13 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं राज्यवासियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य में सैन्यधाम के निर्माण को राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: on 15 December martyr families will be honored in Sainyadham, Defense Minister Rajnath Singh will attend
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को गुनियालगांव स्थित सैन्यधाम पहुंचकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम के लिए शहीदों के आंगन की मिट्टी लाई गई है। 15 दिसंबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री कलश में लाई गई मिट्टी के पूजन के साथ ही शहीदों के परिजनों के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

 
पिछले एक महीने से शहीद सम्मान यात्रा निकाल रहा सैनिक कल्याण विभाग
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना एवं राज्यवासियों की भावनाओं के अनुरूप राज्य में सैन्यधाम के निर्माण को राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है। प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर अब तक राज्य के जितने भी शहीद हैं उन शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी को एकत्र कर सैन्यधाम लाने के लिए सैनिक कल्याण विभाग पिछले एक महीने से शहीद सम्मान यात्रा निकाल रहा है।
विज्ञापन


यात्रा के जरिये कलश में लाई गई मिट्टी के पूजन के साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री के कार्यक्रम में कोई कमी न रहे इसके लिए वह खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। 15 दिसंबर को होने वाले समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। सैन्यधाम के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति गैरोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, पार्षद सुंदर कोठाल, सिकंदर सिंह आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्यधाम रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व सैनिकों ने कसी कमर 
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम में 15 दिसंबर को होने कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सैनिक कल्याण निदेशालय में पूर्व सैनिक संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम रैली को सफल बनाने के लिए पूर्व सैनिकों ने कमर कस ली है। इस दिन पूरे प्रदेश के शहीद परिजनों का सम्मान होगा। कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय सभागार में हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम प्रदेश के लोगों की भावना से जुड़ा मसला है। इस दिन यहां केंद्रीय रक्षा मंत्री के संबोधन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक आना चाहते हैं। यही वजह है कि कई पूर्व सैनिक और उनके परिजन इस दिन होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिए आगे आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed