फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 news: BJP National President JP Nadda on Kumaon tour from today,

उत्तराखंड: चमोली पहुंचे जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री धामी, शहीद सम्मान यात्रा का किया शुभारंभ

Mon, 15 Nov 2021 07:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Nov 2021 07:39 PM IST
सार

शहीद सम्मान यात्रा को लेकर सवाड़ गांव में भारी उत्साह रहा। यात्रा का शुभारंभ करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सवाड़ गांव क्रांति व शांति की धरती है। यहां के वीरों ने देश को नई दिशा दी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: BJP National President JP Nadda on Kumaon tour from today,
जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री पहुंचे चमोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, देहरादून में बन रहे सैन्यधाम के लिए सवाड़ गांव से मिट्टी भी ली गई। 

विज्ञापन


सवाड़ गांव में भारी उत्साह
शहीद सम्मान यात्रा को लेकर सवाड़ गांव में भारी उत्साह रहा। यात्रा का शुभारंभ करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सवाड़ गांव क्रांति व शांति की धरती है। यहां के वीरों ने देश को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने राफेल सहित आधुनिक उपकरण खरीदकर सेना को मजबूत बनाया है। किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत आदि कई योजनाओं का लाखों लोग लाभ ले रहे हैं। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन की सरकार को मजबूत करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


Election 2022: उत्तराखंड के चुनावी रण में हरीश रावत के लिए भाजपा ने तैयार किया चक्रव्यूह

लोकतंत्र सेनानी सुभाष छाबड़ा से उनके आवास पर करेंगे भेंट

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने 1972 से 2014 तक फौजी भाइयों का अपमान किया। कांग्रेस सरकार में घोटाले हुए। नड्डा ने मिशन को बढ़ाने व कमीशन वालों को हराने की अपील की। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शहीद यात्रा 13 जिले व 70 ब्लॉक से होकर गुजरेगी। सात दिसंबर को यह यात्रा देहरादून पहुंचेगी। शहीदों के गांवों की मिट्टी से देहरादून में सैन्यधाम बनाया जा रहा है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सीमा की रक्षा करने वाले शहीद जवानों के परिवार के एक सदस्य को राज्य सरकार ने नौकरी दी। सरकार ने एमबीबीएस की फीस कम की है। विधवाओं की पेंशन को बढ़ाया और भाजपा सरकार सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए काम कर रही है।

समारोह में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष रघुबीर बिष्ट, विधायक मुन्नी देवी शाह, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भटट, डीएम हिमांशु खुराना, एसडीएम सुधीर कुमार, पूर्व विधायक जीएल शाह, अनिल नौटियाल, टीका प्रसाद मैखुरी, मुख्यमंत्री के कोआर्डिनेटर दलबीर दानू, ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, भूपालराम टम्टा, रिपुदमन रावत, आनंद रावत, बलवीर घुनियाल, जिपंस आशा धपोला, प्रधान कंचना मेहरा, सुरेंद्र खत्री, इंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

पूरी नहीं हुई स्कूल की उम्मीद

शहीद सम्मान यात्रा के लिए सवाड़ गांव के लोग 15 दिनों से तैयारी में जुटे थे। भारी संख्या में ग्रामीण विभिन्न को लेकर सीएम से मिलने पहुंचे थे। लोगों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री सवाड़ गांव में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय को इसी सत्र से शुरू करने की घोषणा करेंगे। लेकिन, मायूस होना पड़ा। हालांकि, मंच संचालन कर रहे सीएम के कोऑर्डिनेटर दलबीर दानू ने केंद्रीय विद्यालय की घोषणा की याद दिलाई, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया। 

सीएम, नड्डा को भेंट किए चांदी के मुकुट
महिला मंगल दल सवाड़ की महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में मुख्यमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अशोक चक्र विजेता स्व. भवानीदत की पत्नी विमला जोशी को सीएम ने सम्मानित किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहीद यात्रा की परिकल्पना के लिए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। ब्लॉक प्रमुख दर्शन दानू, जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला व ग्राम प्रधान कंचना मेहरा ने सीएम व राष्ट्रीय अध्यक्ष को चांदी का मुकुट भेंट किया। 

कांग्रेस की सरकार बनना तय : हरीश 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में डबल इंजन स्टार्ट नहीं हो रहा है। जिससे प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हैं। हरीश रावत ने कहा कि पड़ोसी राज्य हिमाचल के नड्डा जी ने राज्य में भी अड्डा बना लिया है। लेकिन अब चाहे कोई भी आए उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

सोमवार दोपहर को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने डोईवाला में केशवपुरी बस्ती में कांग्रेस के सदस्यता अभियान में शिरकत की। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस 135 साल पुराना राजनीतिक दल है। कांग्रेस ने देश की आजादी की लड़ाई के अलावा देश के विकास में योगदान दिया। इसके साथ जुड़कर आप अपना रिश्ता बना रहे है। कहा कि जिन लोगों को उन्होने कांग्रेस का सदस्य बनाया है। वह कभी भी अपनी सदस्यता पर्ची दिखाकर मुझसे मिल सकते है और फोन पर बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के उन्नयन के लिए उल्लेखनीय काम किया।

भाजपा सरकार ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री, ब्लाक अध्यक्ष मोहित नेगी, महिला सेवा दल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल, भारतभूषण कौशल, पुरूषोत्तम, सोनी कुरैशी, अजय रावत, मनोज नेगी, हाजी अमीर हसन, अब्दुल रज्जाक, पन्नालाल गोयल, बलविंदर सिंह आदि थे। 

हरीश रावत की चुनावी घोषणा
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर सर्वभौम पोषणहार योजना लायी जाएगी। एक परिवार को दो पेंशन का प्रावधान किया जाएगा। गैस सिलिंडर में दो सौ रुपये की सब्सिडी और बिजली की सौ यूनिट मुफ्त देने का काम किया जाएगा।

देहरादून में नड्डा से मिले पूरन सिंह फर्त्याल

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुखरता से आवाज उठाने के लिए सुर्खियों में रहे लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने सोमवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। बेबाकी के लिए चर्चित विधायक फर्त्याल विकास कार्यों के साथ ही 2017 से टनकपुर-जौलजीबी की निर्माणाधीन सड़क के कथित भ्रष्टाचार को तीन साल तक जोरशोर से उठाते रहे। यहां तक कि इस मसले को उन्होंने मुख्यमंत्री, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से विधानसभा के सदन तक पहुंचाया। उनकी बेबाकी की वजह से जिला स्तर पर संगठन में असहमति भी हो चुकी है।

विधायक फर्त्याल का कहना है कि अब वे जनता को अपने कार्यकाल का हिसाब-किताब देंगे। इसके लिए दिसंबर के शुरू में वे विधानसभा क्षेत्र की तीन ब्लॉकों की 200 ग्राम पंचायतों में विकास पत्र जारी करेंगे। ये विकास पत्र ग्राम पंचायतवार होगा। इसमें विकास की योजनाओं और क्षेत्र के लोगों को पहुंचाए गए लाभ की सिलसिलेवार जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed