फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Madan Kaushik Talk to Harak Singh rawat and Puran Singh Fartyal for Statements

उत्तराखंड चुनाव 2022: बयानों से असहज भाजपा, कौशिक ने की हरक और फर्त्याल से बात

Tue, 26 Oct 2021 09:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 Oct 2021 09:27 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से सुबह फोन पर बात की। उन्हें नाश्ते के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Madan Kaushik Talk to Harak Singh rawat and Puran Singh Fartyal for Statements
मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित अपने सरकारी आवास में कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और पार्टी विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से मंत्रणा की। बंद कमरे में चली इस मंत्रणा के बाद कौशिक ने इसे सामान्य मुलाकात बताया। हालांकि, सियासी हलकों में दोनों नेताओं को तलब किए जाने की चर्चाएं तैर रही थीं। बकौल कौशिक, हरक सिंह हमारे वरिष्ठ नेता हैं और साथ मिलकर काम करेंगे और पार्टी चुनाव में 60 से अधिक सीटें जीतेगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: हरीश रावत बोले- भाजपा में अस्थिरता की स्थिति, कई नेता कांग्रेस में होना चाहते हैं शामिल
विज्ञापन


कौशिक ने नाश्ते पर बुलाया, नहीं गए रावत

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत से सुबह फोन पर बात की। उन्हें नाश्ते के लिए आमंत्रित किया। रावत नहीं गए। बकौल रावत, किसी कारणवश उन्हें देरी हो गई, जिससे वह नाश्ते पर नहीं जा सके। सियासी हलकों में चर्चा रही कि रावत ने कौशिक का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। हालांकि, रावत ने इसका खंडन किया और कहा कि उन्हें लंच के समय कौशिक के घर जाना है। दोपहर बाद वह कौशिक के घर पहुंचे जहां उनकी मंत्रणा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्त्याल को गाड़ी बैठाकर आवास पर ले गए कौशिक
लोहाघाट के पार्टी विधायक पूरन फर्त्याल को भी प्रदेश कार्यालय में बुलाया गया था। फर्त्याल पार्टी कार्यालय पहुंचे। बैठक खत्म करने के बाद कौशिक बाहर निकले तो उन्होंने फर्त्याल को अपने वाहन बैठने को कहा। फर्त्याल उनके वाहन में बैठकर आवास गए जहां बंद कमरे में उनसे चर्चा की गई।

हरक और फर्त्याल के इन बयानों से असहज है भाजपा  

प्रदेश भाजपा कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के दो बयानों से असहज बताई जा रही है। पहला बयान उन्होंने हरीश रावत के सामने नतमस्तक होने को लेकर दिया था। इस पर पार्टी में खासी प्रतिक्रिया रही। इसके बाद उन्होंने एक और बयान दिया कि वह अपने अभी तक के राजनीतिक जीवन में इस कार्यकाल में अपनी विधानसभा के लिए अधिक कार्य नहीं करा सके। इसके अलावा भाजपा विधायक पूरन फर्त्याल ने आपदा के कार्यों को लेकर अपनी सरकार पर राहत कार्यों में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। दौरे पर आए आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह राव की मौजूदगी में उन्होंने खुली नाराजगी जाहिर की और दिल्ली में शिकायत करने की चेतावनी तक दे डाली। उनके इस बयान को वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उनके इस व्यवहार को पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया। 

फर्त्याल के बदले सुर, तेजी से हो रहे राहत कार्य
चुनाव क्षेत्र में खासे नाराज नजर आए विधायक पूरन फर्त्याल के मंगलवार को सुर एकदम बदले नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारी बात सुनी गई। उसके बात त्वरित काम हुआ। सांसद भी गए। लोगों को चेक बांटे गए। जहां चार मशीनें थी, वहां 20 मशीनें लगी हैं। मैं मुख्यमंत्री और आपदा प्रबंधन मंत्री को धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने मेरी बातों का संज्ञान लेते हुए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed