फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Leader of Opposition Pritam Singh addressed the public meeting in Purola, said- Congress is capable of developing the state

Uttarakhand Election 2022: नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने पुरोला में जनसभा को किया संबोधित कहा- कांग्रेस ही राज्य का विकास करने में सक्षम 

Tue, 08 Feb 2022 05:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला
संवाद न्यूज एजेंसी, पुरोला Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Feb 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Leader of Opposition Pritam Singh addressed the public meeting in Purola, said- Congress is capable of developing the state
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा क्षेत्र पुरोला में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस ही राज्य का विकास करने में सक्षम है। भाजपा ने हमेशा बेरोजगारी व महंगाई को बढ़ावा दिया है, जिससे जनता में भाजपा की जन विरोधी सरकार को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस के शासन में हमेशा गरीबों, पिछड़ों का विकास हुआ है। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने मंगलवार को  टिकोची, मोरी एवं पुरोला में कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा जो कहती है वो करती नहीं है। भाजपा सरकार में मंहगाई चरम पर है। बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। डीजल,पेट्रोल के दाम बढ़ने से रसद सामग्री के दामो में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


एलपीजी गैस के दाम एक हजार पार हो गए हैं। बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य कांग्रेस सरकार ने ही किया है। किसानों का ऋण माफ कांग्रेस के समय ही हुआ है। मोरी, पुरोला में उन्होने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरोला विधानसभा से हमेशा जो भी विधायक बन के गया है विपक्ष में बैठा है। इस समय इस मिथक को तोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...प्रधानमंत्री जन चौपाल: नैनीताल और यूएस नगर को किया संबोधित, कहा- उत्तराखंड को तबाह करने आए हैं कुछ दल


प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मालचंद को भारी मतो से विजयी बनाना है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रीता पंवार, वरिष्ठ  भाजपा नेता बलदेव असवाल सहित भारी संख्या में भाजपाई कांग्रेस में शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राणा, ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह रावत, नगर पंचायत हरिमोहन नेगी, रोजी सिंह सौंदाण, बलदेव असवाल, दिनेश चौहान, बिहारि लाल,रेखा नौटियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed