फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 : Home Minister Amit Shah will hold public meeting in Uttarakhand

Uttarakhand Election 2022 : दून में गरजे अमित शाह, बोले- यूपी में दूसरी पार्टियों का सूपड़ा साफ, यहां भी खिलेगा कमल

Sat, 12 Feb 2022 05:50 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 12 Feb 2022 05:50 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए लोगों से माफी मांगी। कहा कि मौसम के कारण आने में मुझे देरी हुई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : Home Minister Amit Shah will hold public meeting in Uttarakhand
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई फाइल फोटो

विस्तार

चुनाव प्रचार को धार देने के लिए गृहमंत्री अमित शाह देहरादून के रायपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले देरी से पहुंचने के लिए लोगों से माफी मांगी। कहा कि मौसम के कारण देरी हुई है। शाह ने कहा कि मैं तो गुजरात से आता हूं। वहां एक भी घर ऐसा नहीं होगा जो देवभूमि न आया होगा। वहां के लोग पीतल की लुटिया में गंगोत्री से जल न लेकर गया हो। देवभूमि की बात याद आते ही छोटे से छोटे बच्चे को चारधाम और हेमकुंड साहिब याद आ जाता है।

विज्ञापन

हरकी पैड़ी पहुंचे अमित शाह
इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार करने के लिए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां उनका चंद्राचार्य चौक पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जिसके बाद अमित शाह हरकी पैड़ी की तरफ निकल गए। वहां पर उन्होंने गंगा पूजन किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़े...Uttarakhand Assembly Election 2022 : प्रदेश में आज थम जाएगा प्रचार का शोर...दिग्गज लगाएंगे जोर

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तराखंड और पंजाब से बेटे भारत मां की सेवा करते हैं
देहरादून में अमित शाह ने संबोधन में कहा कि जब भी देश की सुरक्षा की बात आती है। किसी भी सीमा पर चले जाओ, उत्तराखंड और पंजाब से बेटे जाकर मां भारत की सेवा करते हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यूपी में दूसरी पार्टियों का सूपड़ा साफ होगा और यहां भी कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लॉकडॉउन के अलावा कोई रास्ता नहीं था। कोई दवाई नहीं बनी हुई थी। मजबूरी में लगाया गया, लेकिन गरीब लोगों को लेकर तमाम तरह की अफवाह थी। कहते थे कि लोग कोरोना से नहीं भूख में मर जाएंगे। 


दो साल तक 80 करोड़ लोगों को खाना देने का काम किया
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो साल तक 80 करोड़ लोगों को खाना देने का काम किया है। कहा कि लोग आजकल उत्तराखंड में पिकनिक मनाने आ जाते हैं। यहां प्रियंका गांधी भी आई हैं। ये चारधाम चार काम की बात कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने सब काम कर दिए हैं। कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने एक दूसरे को लड़ाया है। पहाड़ को मैदान से और कुमाऊं को गढ़वाल से। उन्होंने अपनी जेब भरने का काम किया। कांग्रेस कोई विकास नहीं कर सकती। केवल भाजपा कर सकती है। वो चार धाम चार काम नहीं करेंगे। केवल चार दाम मांगने वाले हो जाएंगे।

मसूरी में सपा और कांग्रेस ने युवाओं पर गोली चलवाई

उनकी सरकार आने पर विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली में बैठा परिवार भी वसूली करेगा। शाह ने कहा कि केदारनाथ भव्य बन गया है। बदरीनाथ धाम का भी हम 400 करोड़ से विकास करने वाले हैं। उत्तराखंड के पर्यटन में कम से कम 300 प्रतिशत की वृद्धि होगी। शाह ने इस दौरान हरीश रावत से सवाल किया, कहा कि जब उत्तराखंड के युवा अलग राज्य की मांग कर रहे थे तो आपका मत क्या था। मसूरी में सपा और कांग्रेस ने युवाओं पर गोली चलवाई।

भाजपा कर रही उत्तराखंड को विकसित बनाने का काम
उत्तराखंड को विकसित बनाने का काम भाजपा कर रही है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग लाइन भी बन रही है। देहरादून में मेट्रो भी जल्दी ही लगाएंगे। साढ़े सात साल में मोदी ने गरीब के कल्याण में कोई कमी नहीं छोड़ी है। कहा कि सोनिया गांधी की सरकार में पाकिस्तान के आलिया, जमालिया रोज आते थे और हमारे सैनिकों के सर काट कर ले जाते थे।

उत्तराखंड ने साथ दिया, मोदी जी प्रधानमंत्री बन गए। पाकिस्तान को समझ नहीं आया कि अब मोनी बाबा मनमोहन पीएम नहीं हैं, मोदी जी है। इसलिए पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा। राहुल बाबा और पाकिस्तान छाती पीटकर रो रहे थाे, इससे ज्यादा सर्जिकल स्ट्राइक का क्या सबूत चाहिए। इनके लिए उत्तराखंड एक पिकनिक स्पॉट है।

उत्तराखंड को आध्यात्म और श्रद्धा का केंद्र बना रही भाजपा : शाह
विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रचार के अंतिम दिन धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के पापरा में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार सहित टिहरी जिले की सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देवभूमि के लिए जो 70 सालों में नहीं कर पाई वह मोदी सरकार ने पांच साल में कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तराखंड को आध्यात्म और श्रद्धा का केंद्र बना रही है। 

उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर आगे बढाने के लिए भाजपा को वोट दे जनता
अमित शाह ने देहरादून के सहसपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा के बाद से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के नव निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था। जो अभी तक जारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता को प्रदेश की भलाई के लिए व नरेंद्र मोदी के चेहरे को देखकर भाजपा के पक्ष में मतदान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed