फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Harish Rawat Told If Congress comes in power new districts will be formed within two years

उत्तराखंड चुनाव 2022: हरीश रावत बोले- कांग्रेस सत्ता में आई तो दो साल के भीतर बनेंगे नए जिले

Thu, 28 Oct 2021 09:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Oct 2021 09:47 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट में कहा कि यदि भाजपा सरकार नए जिलों के मसले पर कोई निर्णय नहीं करती है तो कांग्रेस के सत्ता में आने पर चुनावी साल का इंतजार नहीं करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Harish Rawat Told If Congress comes in power new districts will be formed within two years
हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में अलग जिलों के नाम पर चल रहे आंदोलन के बहाने कांग्रेस भाजपा सरकार को घेरने की तैयारी में है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो दो साल के भीतर प्रदेश में नए जिले बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया में डाली गई पोस्ट में कहा कि यदि भाजपा सरकार नए जिलों के मसले पर कोई निर्णय नहीं करती है तो कांग्रेस के सत्ता में आने पर चुनावी साल का इंतजार नहीं करेगी। दो साल के भीतर नए जिलों पर काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: प्रदेश में बढ़े 635 नए पोलिंग बूथ, सैटेलाइट से की जा रही बूथों की मैपिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने कहा कि डीडीहाट, रानीखेत, पुरोला के लोग अपना अलग जिला चाहते हैं। इसके अलावा कोटद्वार, नरेंद्रनगर, काशीपुर, गैरसैंण, वीरोंखाल, खटीमा के लोगों को भी नए जिले का इंतजार है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार में वर्ष 2016 में सौ करोड़ की व्यवस्था इन जिलों को बनाने के लिए की गई थी, लेकिन ये जनपद अस्तित्व में नहीं आ पाए। रावत ने कहा कि यदि वर्तमान सरकार नए जिलों पर निर्णय नहीं लेगी तो कांग्रेस शासन के अंतिम वर्ष के लिए इंतजार नहीं करेगी। 

हरीश रावत जहां जाते हैं वहां कांग्रेस खत्म हो जाती है: राजेश

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत जहां भी जाते हैं वहां कांग्रेस खत्म हो जाती है। इसका जीता जागता उदाहरण पंजाब है। रावत सुर्खियों में बने रहने के लिए आए दिन बयानबाजी करते रहते हैं।

बृहस्पतिवार को चीनी मिल अतिथि गृह मार्ग स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता में भाजपा प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस की कलह का केंद्र बिंदु हैं। राजनीतिक बयान देकर रावत सुर्खियां बटोरने का काम करते हैं लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस को पूरी तरह समझ चुकी है।

कांग्रेस के प्रदेश में चार अध्यक्षों को लेकर पूर्व सीएम रावत ने बयान देकर सिख धर्म की भावनाओं को आहत किया। फिर बयान दिया कि उनके घर में देवता नाच रहे हैं। केदारनाथ के दर्शन कर उनकी इच्छाएं हिलोरे मार रही हैं।

प्रदेश सरकार का अफसरशाही पर कोई नियंत्रण नहीं: हरीश 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ‘घर घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस’ कार्यक्रम के तहत महानगर की बाल्मीकि बस्तियों में जाकर लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। जनता त्रस्त है पर सरकार का अफसरशाही पर कोई नियंत्रण नहीं है। 

संजय कालोनी पटेल नगर में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि असफल सरकार कारपोरेट के सहारे कांग्रेस को तोड़ने का काम करती है। जो भूमाफियाओं एवं खनन मफियाओं के सहारे संचालित हो रही है। जिसका अफसरशाही पर कोई नियन्त्रण नही है। सरकार से हर वर्ग परेशान है।

उन्होंने कहा कि लोगों का जिस तरह का उत्साह कांग्रेस के प्रति परिवर्तन यात्रा में देखने को मिला उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर है एवं महंगाई आसमान छू रही। जबकि कांग्रेस सरकार में विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की गई हैं।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष संगठन पृथ्वीपाल चौहान, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, संजय शर्मा, राजीव जैन, वीरेंद्र पोखरियाल, ओमप्रकाश सती, महिपाल शाह, अरुण शर्मा, सुमित शर्मा, मदन लाल, सलीम, बलजीत सिंह, मुकेश चौहान, संजय दत्त, अमित कुमार, पूजा, प्रियंका, जगदीश धीमान, दीवान बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed