फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: harish rawat sought apology at social media

Uttarakhand Election 2022: आखिर क्यों? हरीश रावत ने मांगी माफी, कहा- मुझसे थोड़ी गलती हो गई

Sun, 26 Dec 2021 05:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 26 Dec 2021 05:16 PM IST
सार

शनिवार को दिल्ली से देहरादून पहुंचने पर पूर्व सीएम और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत का कांग्रेस मुख्यालय भवन में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया था।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: harish rawat sought apology at social media
हरीश रावत - फोटो : एएनआई

विस्तार

पूर्व सीएम और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है कि कल प्रेस वार्ता में थोड़ी गलती हो गई, मेरे नेतृत्व शब्द से अहंकार झलकता है। चुनाव मेरे नेतृत्व में नहीं, बल्कि मेरी अगुवाई में लड़ा जाएगा। मैं अपने उस घमंडपूर्ण उद्बोधन के लिए क्षमा चाहता हूं, मेरे मुंह से वह शब्द शोभा जनक नहीं है।

विज्ञापन


कहा था उनके नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव 
शनिवार को हरीश रावत ने दिल्ली से लौटने पर देहरादून में प्रेस वार्ता की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसी को लेकर रावत ने रविवार को माफी मांगी। 
विज्ञापन


Harish Rawat: हरीश की उत्तराखंड में ग्रांड एंट्री से समर्थकों में उत्साह, हरदा ने लौटकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शनिवार को दिल्ली से देहरादून पहुंचने पर पूर्व सीएम और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत का कांग्रेस मुख्यालय भवन में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया था। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया था कि 2022 का विधानसभा चुनाव उनके नेेतृत्व में ही लड़ा जाएगा और सभी इसमें सहयोग करेंगे। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेेतृत्व का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। 



Harish Rawat: आत्मविश्वास और उत्साह से लबरेज दिखे उत्तराखंड लौटे हरीश रावत, कहा- दुल्हन वही जो पिया मन भाए
जगह-जगह किया गया स्वागत
दिल्ली से सुबह दस बजे चला हरीश रावत कारवां रात आठ बजे के करीब कांग्रेस मुख्यालय भवन पहुंचा था। इस दौरान रास्ते में कार्यकर्ताओं की ओर से जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। पहुंचते ही पूर्व सीएम सीधे प्रेस से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा था कि हाईकमान की ओर से चुनाव अभियान समिति का चेयरमैन बनाया गया था, लेकिन अस्पष्ट सी स्थिति थी।

 

कैंपेन कमेटी को लेकर मेरा क्या दायित्व है, इसे सब अपने-अपने तरीके से परिभाषित कर रहे थे। यह भी सत्य है कि इस कारण अभियान में सब लोग मुझसे नहीं जुड़ पा रहे थे, या मैं उन्हें अपने साथ नहीं जोड़ पा रहा था, लेकिन सबका जुड़ना चुनाव अभियान की सफलता के लिए आवश्यक है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed