फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 : Harish Rawat said on Amit Shah controversial speech, Yes I am the watchman of Uttarakhand

Uttarakhand Election 2022 : अमित शाह के विवादित बोल पर बोले हरीश रावत, 'हां मैं उत्तराखंड का चौकीदार हूं'

Sun, 13 Feb 2022 08:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 13 Feb 2022 08:52 PM IST
सार

भाजपा के स्टार प्रचारकों की तरह शाह ने भी हरीश रावत को निशाने पर लिया और उनके बारे में एक ऐसी विवादित टिप्पणी कर दी, जिससे कांग्रेस और हरीश रावत दोनों गुस्से में हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : Harish Rawat said on Amit Shah controversial speech, Yes I am the watchman of Uttarakhand
harish rawat - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बेहद व्यथित और क्षुब्ध हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों की तरह शाह ने भी हरीश रावत को निशाने पर लिया और उनके बारे में एक ऐसी विवादित टिप्पणी कर दी, जिससे कांग्रेस और हरीश रावत दोनों गुस्से में हैं।
विज्ञापन


हरीश रावत ने अपनी नाराजगी को सोशल मीडिया पर खुलकर बयान किया। उन्होंने लिखा, हां मैं उत्तराखंड का चौकीदार हूं।  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में जहां राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चला, वहीं कुछ नेताओं के विवादित बयान भी सामने आए।
विज्ञापन


देहरादून में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के हक में एक रैली को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को लेकर विवादित बयान दे दिया। जिस पर हरीश रावत की भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: हरीश रावत बोले- उत्तराखंडियत को बचाने के लिए कांग्रेस को वोट देना जरूरी

उत्तराखंड में सोमवार को मतदान है। इससे पहले शनिवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का जिक्र अपने भाषण में किया तो अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है। खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम नेताओं को जवाब दिया है।

अमित शाह के इस बयान पर कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेस का कहना है कि गृह मंत्री को अपने इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। वहीं हरीश रावत ने जवाब देते हुए कहा कि पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री, इनके मंत्री सब हरीश रावत पर लड्ड मार रहे हैं। हम इसको भी इंज्वाय कर रहे हैं।

क्या कहा था अमित शाह ने अपने भाषण में

अमित शाह ने तो बहुत ही बड़ी बात कह दी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक पार्टी की व्याख्या जिस जानवर से की है, हमारे यहां तो उसे देवताओं का चौकीदार मानकर भैरव के रूप में पूजा जाता है। अगर वह मुझे भी यही मानते हैं, तो मैं हैं। मैं उत्तराखंड का चौकीदार हूं। वहीं अमित शाह के इस बयान के पर सोशल मीडिया में भी लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। 

रायपुर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा था कि ‘बेचारे हरीश रावत को नेता बनाएंगे... नहीं बनाएंगे... टिकट देंगे... नहीं देंगे... यहां से देंगे... वहां से देंगे... धोबी का... आगे नहीं बोलना चाहता, न घर का न घाट का। मुख्यमंत्री किसको बनाएंगे, यह घोषित भी नहीं किया और बेचारे जहां से लड़ना चाहते थे, वहां से लड़ने भी नहीं दिया।’

अपनी संभावित हार देखकर भाजपा बिलबिला गई है। इसलिए इनके हर नेता किर्तव्यविमूढ़ होकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। मैं उत्तराखंडी हूं, मुझ जैसे भगवान भैरव के भक्त पर भाजपा की निम्न स्तर की बातों का कोई असर नहीं होने वाला है।  - हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed