फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand election 2022: Harish rawat Comment on Vijay Bahuguna

उत्तराखंड: हरीश रावत ने किया कटाक्ष, कहा- बहुगुणा हो गए थे बेरोजगार उन्हें मिला रोजगार

Wed, 27 Oct 2021 11:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Oct 2021 11:42 PM IST
सार

कांग्रेस के बागियों पर हरीश ने कहा कि उनकी ईश्वर से प्रार्थना है कि ज्यादातर उजाड़ू बल्द उधर ही रहें। भाजपा की जो गत आज हो रही है, आगे उसकी बहुत बुरी गत होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand election 2022: Harish rawat Comment on Vijay Bahuguna
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा पर तंज किया कि वह बेरोजगार हो गए थे, भाजपा में उन्हें रोजगार मिल गया है। उन्होंने कहा कि बहुगुणा का दर्द राज्यसभा था। लेकिन भाजपा ने भी उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: 30 अक्तूबर शाह की भव्य जनसभा से चुनाव अभियान का आगाज करेगी भाजपा
विज्ञापन


हरीश रावत मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। अपने कुनबे के विधायकों को मनाने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा से जुड़े सवाल पर हरीश रावत ने चुटीले जवाब दिए। उन्होंने कहा कि विजय बहुगुणा के यहां आने का मतलब है कि उन्हें भाजपा में रोजगार मिल गया। साथ ही यह भी साफ हो गया कि भाजपा के अंदर बहुत जबर्दस्त गड़बड़ है। गड़बड़ को लेकर उनका शीर्ष नेतृत्व चिंतित है। हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस में बहुगुणा का एक ही दर्द था कि उन्हें राज्यसभा नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने भी राज्यसभा नहीं दी। इसका मतलब है कि भाजपा से निकल कर वे आप में तो नहीं जा रहे, क्योंकि कांग्रेस तो शायद उनको ले ही नहीं। वह कहां से चुनाव लड़ रहे हैं, बहुगुणा के इस सवाल पर उन्होंने कहा कि मेरे चुनाव लड़ने पर उनकी चिंता है। इसका सीधा अर्थ है कि मोदी की लहर पर बहुगुणा को भरोसा नहीं रह गया है। असंतुष्टों को मनाने पहुंचे बहुगुणा के अभियान पर हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने क्या गारंटी ली है, यह भाजपा और उनके बीच की बात है। लेकिन उसके लिए भाजपा क्या कीमत देने जा रही है?

ज्यादातर उजाड़ू बल्द उधर ही रहें
हरीश रावत ने कहा कि मेरी तो भगवान से प्रार्थना है कि ज्यादातर उजाड़ू बल्द उधर ही रहें। ऐसे में भाजपा की जो गत आज हुई है, आगे इससे भी बुरी होगी, यह निश्चित है। इसलिए उनका उधर रहना हमारे लिए शुभ है। इतना अवश्य है कि कुछ लोग पार्टी के संपर्क में हैं। पार्टी चाहेगी तो उन्हें लिया जा सकता है। हरक सिंह की वापसी के सवाल को हरीश टाल गए।

कहा, भाजपा में होगी बहुत बड़ी टूट

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की अगले 15 दिन में कांग्रेस में बड़ी उथल पुथल के संकेत पर हरीश रावत ने कहा कि यह भविष्यवाणी सही हो सकती है। भाजपा के अंदर बहुत बड़ी टूट हो सकती है। 

दलबदल के कुकर्म के कारण भाजपा सरकार से बाहर जा रही है
हरीश रावत ने कहा कि विजय बहुगुणा के दलबदल कुकर्म के कारण भाजपा 2022 में उत्तराखंड में सरकार से बाहर जा रही है। बाहर जाने की शुरुआत बहुगुणा के दलबदल के कुकर्म से हुई है। यदि वो उधर नहीं होते तो इतने प्रचंड बहुमत के बाद वहां न ऐसी हड़बड़ी होती और न टूटफूट की संभावनाएं होतीं।

उत्तराखंड से बनेगा कांग्रेस के पक्ष में माहौल
हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस के मौजूदा राजनीतिक हालात वर्ष 2002 वाले हैं। 2002 के विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस उत्तराखंड में जीती तो फिर कांग्रेस की जीत का चक्र आरंभ हुआ। 2004 में कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर सरकार बनाने में सफल हुई। आज की स्थिति में केवल एक बदलाव है कि उत्तराखंड में उनकी जगह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल हैं। उत्तराखंड को फिर से राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बनाने का गौरव हासिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed