{"_id":"619db9bf2d303836a9423117","slug":"uttarakhand-election-2022-former-chief-minister-harish-rawat-will-sit-on-dharna-for-didihat-district-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: आज डीडीहाट जिले के लिए धरना देंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, 55वें दिन भी अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: आज डीडीहाट जिले के लिए धरना देंगे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, 55वें दिन भी अनशन जारी
Wed, 24 Nov 2021 03:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 24 Nov 2021 03:51 PM IST
सार
बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिले के समर्थन में धरने पर बैठेंगे। हरीश रावत हेलीकॉप्टर से जीआईसी मैदान में पहुंचेंगे, यहां से वह डीडीहाट जिले की मांग के समर्थन में डीडीहाट रामलीला मैदान में पहुंचेंगे।
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
डीडीहाट जिले की मांग के लिए 55वें दिन भी आमरण अनशन जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे दोनों अनशनकारियों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जिले के समर्थन में धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
राजू बोरा और दीपक हर्ष के स्वास्थ्य में भारी गिरावट
मंगलवार को डीडीहाट जिले की मांग के लिए आमरण अनशन के 54वें दिन अनशनकारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू बोरा और दीपक हर्ष के स्वास्थ्य में भारी गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग दोनों अनशनकारियों अनशन समाप्त करने के लिए दबाव डाल रहा है लेकिन दोनों अड़े हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की पदयात्रा: हरीश रावत बोले- बढ़ती महंगाई के कारण लोगों को नहीं मिल रहा भरपेट खाना, बेरोजगार युवा भी तंग
विज्ञापन
दोपहर बाद डीडीहाट पहुंचेंगे हरीश रावत
जिला बनाओ संघर्ष समिति के संयोजक राजेंद्र बोरा, लवि कफलिया ने कहा कि बुधवार को दोपहर बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हेलीकॉप्टर से जीआईसी मैदान में पहुंचेंगे, यहां से वह डीडीहाट जिले की मांग के समर्थन में डीडीहाट रामलीला मैदान में पहुंचेंगे। कांग्रेसी भी पूर्व सीएम के स्वागत के लिए जीआईसी से रामलीला मैदान तक रोड शो की तैयारी में जुटे हैं।