फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: election strategist will make today at BJP headquarters

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: चुनाव प्रभारी ने रणनीति पर किया मंथन, प्रत्याशियों की खोज के लिए 70 विधानसभाओं में जाएंगी टीमें

Thu, 25 Nov 2021 12:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 25 Nov 2021 12:05 AM IST
सार

प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय नेताओं के संभावित दौरों पर भी चर्चा हुई। 

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: election strategist will make today at BJP headquarters
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा सभी 70 विधानसभाओं से फीडबैक लेने के बाद प्रत्याशियों के नाम और घोषणापत्र का स्वरूप तय करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी दी। जिताऊ प्रत्याशियों की तलाश के लिए पार्टी हर विधानसभा में अनुभवी नेताओं की टीम भेजेगी।  टीम भेजने की यह प्रक्रिया इसी सप्ताह से शुरू हो जाएगी। टीम में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे जो स्थानीय संगठन नेताओं से चर्चा करने के बाद नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट देंगे। उनकी रिपोर्ट के बाद केंद्रीय संसदीय बोर्ड प्रत्याशियों के नामों पर निर्णय लेगा।

विज्ञापन


घोषणा पत्र के लिए हर विस से जनसुझाव
प्रदेश भाजपा घोषणा पत्र तैयार करने से पहले सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जन सुझाव प्राप्त करेगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा में सुझाव पेटिका रखी जाएंगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, स्थानीय नागरिक जो भी सुझाव देंगे। महत्वपूर्ण सुझावों का  संकलन कर घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


देवस्थानम बोर्ड पर जल्द अच्छी खबर मिलेगी
प्रदेश सरकार उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड पर जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकती है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर जल्द अच्छी खबर मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रभारी ने रणनीति पर किया मंथन

प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय जेपी नड्डा और अन्य केंद्रीय नेताओं के संभावित दौरों पर भी चर्चा हुई। 

उधर, देरी पहुंचने के कारण जोशी प्रदेश कार्यालय में आयोजित चुनाव प्रबंधन के लिए गठित 33 समितियों की पहले चरण की बैठकों में शामिल नहीं हो पाए। उनके स्थान पर यह बैठक पार्टी की सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह ने ली। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक कुछ समय उपस्थित रहे और उसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश चुनाव प्रभारी की बैठक में शामिल होने चले गए।  मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी के रोडमैप के तहत निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रमों की प्रगति के साथ जरूरी मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रभारी और सह प्रभारी चुनाव प्रबंधन की 33 समितियों की अलग अलग समूहों में समीक्षा करेंगे।  

गुरुवार को प्रभारी लेंगे चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
गुरुवार को प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, आरपी सिंह और लॉकेट चटर्जी मौजूद रहेंगे। इसके बाद प्रभारी जोशी श्रीनगर गढ़वाल में रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जिले की कोर कमेटी की बैठक लेंगे। इन बैठकों में वह चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। 

शाम को कार्यकर्ताओं से लेंगे फीड बैक
चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी शाम को देहरादून पहुंचेंगे। प्रदेश पार्टी कार्यालय में वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनसे फीड बैक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed