फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022:election in-charge came Contenders gathered in BJP headquarters

उत्तराखंड सत्ता संग्राम 2022: भाजपा मुख्यालय में दावेदारों का जमावड़ा, चुनाव प्रभारी आए तो लगाई देहरादून की दौड़

Fri, 26 Nov 2021 03:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Nov 2021 03:13 PM IST
सार

पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी गुरुवार को सुबह प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके कार्यालय पहुंचने से पहले प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं से टिकट के दावेदार भी पार्टी कार्यालय में पहुंच गए थे।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022:election in-charge came  Contenders gathered in BJP headquarters
प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

भाजपा के चुनाव प्रभारियों के देहरादून पहुंचने की खबर लगते ही पार्टी में टिकट के दावेदारों ने देहरादून की दौड़ लगा दी। गुरुवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में चुनाव प्रभारियों से दो मिनट की मुलाकात के लिए दावेदार लंबा इंतजार करते रहे। जिनकी भेंट नहीं हो पाई, उन्हें प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों से अपने भावी इरादे जाहिर किए।

पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी गुरुवार को सुबह प्रदेश पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके कार्यालय पहुंचने से पहले प्रदेश की विभिन्न विधानसभाओं से टिकट के दावेदार भी पार्टी कार्यालय में पहुंच गए थे। जोशी के श्रीनगर गढ़वाल के लिए रवाना होने से पहले पार्टी दफ्तर में दावेदारों का जमावड़ा लग गया। लेकिन ज्यादातर दावेदारों की प्रभारी से भेंट नहीं सकी।

विज्ञापन


सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह से कुछ दावेदारों ने पार्टी नेता के तौर पर मुलाकात की और अपनी चुनाव में अपनी दावेदारी का खुलासा भी किया। चुनाव प्रभारी से जो दावेदार मुलाकात नहीं कर पाए, उन्होंने प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से भेंट करने का प्रयास किया। कुछ ने प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और कुलदीप कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड सत्ता संग्राम: 2002 के चुनाव से आज तक इन मुद्दों ने पलटी कई सरकार, लेकिन सवाल फिर भी बरकरार 

प्रत्याशियों के चयन को जल्द 70 विस में जाएगी कमेटी : कौशिक
विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए हो रही दावेदारी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रत्याशियों के नाम केंद्रीय संसदीय बोर्ड तय करेगा। लेकिन जिताऊ प्रत्याशियों की खोज के लिए जल्द कमेटी गठित होगी जो सभी 70 विधानसभाओं में जाएगी। कमेटी के सदस्य स्थानीय वरिष्ठ नेताओं से वार्ता करेंगे और योग्य और जिताऊ दावेदारों के नामों की सूची तैयार कर पार्टी को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed