फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 : Election code of conduct was blown up in the state, 203 cases filed

Uttarakhand Election 2022 ; प्रदेश में खूब उड़ी चुनाव आचार संहिता की धज्जियां, 203 मुकदमे दर्ज

Mon, 14 Feb 2022 09:34 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 14 Feb 2022 09:34 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले सबसे कम एक मामला बागेश्वर जिले का है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : Election code of conduct was blown up in the state, 203 cases filed
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में मतदान के दिन चुनाव आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ीं। राज्यभर में 203 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 51 मामले देहरादून में दर्ज हुए हैं। जबकि सबसे कम एक मामला बागेश्वर जिले का है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चमोली जिले में 5, देहरादून में 51, हरिद्वार में 32, पौड़ी में 9 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन


इसके अलावा पिथौरागढ़ में 11, ऊधमसिंह नगर में 47, चंपावत में तीन, रुद्रप्रयाग में चार, उत्तरकाशी जिले में 9, नैनीताल में 24, अल्मोड़ा जिले में तीन, बागेश्वर में एक और टिहरी में चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आयोग को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की कई शिकायतें मिली हैं। जिन मामलों में मुकदमें दर्ज किए गए हैं, उनमें 92 मामले कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देश के उल्लंघन से संबंधित हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand Election 2022: जसपुर विधायक सहित 24 लोगों पर जिंदा जलाने के प्रयास का मुकदमा, ये है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Chunav 2022: कांग्रेस के नेता ने मतदान करते हुई खींची ईवीएम की तस्वीर, सोशल मीडिया पर डाली

कांग्रेस के कंट्रोल रूम में तीन सौ से अधिक शिकायतें आईं
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बने कंट्रोल रूम में दिनभर फोन की घंटियां घनघनाती रहीं। इस दौरान 70 विधानसभा क्षेत्रों से करीब तीन सौ शिकायतें दर्ज की गईं। जिनका कंट्रोल रूम में बैठे वरिष्ठ नेताओं की ओर से आरओ और निर्वाचन अधिकारियों से बात कर निपटारा कराया गया। कुछ मामलों की शिकायत मुख्य निर्वाचन कार्यालय में भी दर्ज कराई गई।

राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और सह प्रभारी दीपिका पांडेय की देखरेख में संचालित कंट्रोल रूम में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। यहां सौ से भी अधिक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी। जो जिलों और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से पल-पल की खबर ले रहे थे। इस दौरान 11625 से अधिक बूथों पर तैनात बूथ एजेंटों के माध्यम से तीन सौ से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं।

अल्पसंख्यक समुदाय बहुल बूथों पर मतदान धीमी गति से करने की शिकायत

इनमें कुछ जगहों से वीपी पैट मशीन के खराब होने, अल्पसंख्यक समुदाय बहुल बूथों पर मतदान धीमी गति से कराने, पैसे बांटने और कुछ जगहों पर मामूली झड़प की शिकायतें दर्ज की गई। हल्द्वानी के एक बूथ पर एक महिला पुलिस अधिकारी की ओर से भाजपा के पक्ष में वोटिंग कराने की शिकायत प्राप्त हुई तो मसूरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प की शिकायत प्राप्त हुई।

वहीं, पिथौरागढ़ के एक मतदान केंद्र में भी भाजपा के एक पदाधिकारी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदतमीजी करने की शिकायत प्राप्त हुई। महामंत्री संगठन मथुरादत्ता जोशी ने बताया कि अधिकतर मामलों में कंट्रोल रूम से अधिकारियों को फोन कर मामले सुलझा लिए गए। कुछ मामलों की शिकायत आरओ सहित मुख्य निर्वाचन कार्यालय में ई-मेल की माध्यम से की गई है। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर छुटपुट झड़पों के अलावा संपूर्ण मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed