फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: congress women wing president sarita arya joins bjp

उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल हुईं महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य

Mon, 17 Jan 2022 02:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 17 Jan 2022 02:03 PM IST
सार

भाजपा नेताओं से मुलाकात की खबरों के बाद उन्होंने शनिवार को पार्टी कार्यालय में साफ तौर पर कहा था कि -अभी तो मैं कांग्रेस में हूं, आगे का पता नहीं।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: congress women wing president sarita arya joins bjp
सरिता आर्य भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरक सिंह रावत को निष्कासित करने के बाद भाजपा ने कांग्रेस को झटका दिया है। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने सोमवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ महिला कांग्रेस की कथित उपाध्यक्ष रेखा बोरा गुप्ता व सचिव वंदना गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गईं। उधर, कांग्रेस ने सरिता आर्य को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन


बीते सप्ताह सरिता आर्य ने कांग्रेस में बगावती तेवर दिखाए थे। उनका कहना था कि यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड कांग्रेस को भी कम से कम 40 महिलाओं को विधानसभा चुनाव का टिकट देना चाहिए। उन्होंने बीते सप्ताह मीडिया के सामने यह भी कहा था कि अगर भाजपा टिकट देगी तो वह उसमें चली जाएंगी। सोमवार को अचानक सरिता आर्य भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंची। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह किसी शर्त पर भाजपा में नहीं आई हैं। पार्टी जो भी निर्णय लेगी, वह अपनी सेवाएं देंगी। जब उनसे उनका टिकट मिलने की शर्त पर भाजपा में आने का सवाल पूछा गया तो वह सिरे से टाल गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि महिला कांग्रेस की पूरी टीम का उनके साथ आना इस बात की पुष्टि करता है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस में अच्छा रवैया नहीं है।

सरिता आर्य के साथ भाजपा में शामिल होने वाली जिस रेखा बोरा गुप्ता को महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष और वंदना गुप्ता को महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव बताया गया है उनके बारे में कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी का कहना है कि वे कांग्रेस की सदस्य भी नहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed