फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 : Congress strategy for beat bjp

उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा को उसी की रणनीति से घेरने की कोशिश में कांग्रेस, पहले कुमाऊं पर फोकस

Sat, 04 Sep 2021 12:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, हल्द्वानी
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 Sep 2021 12:57 PM IST
सार

uttarakhand election 2022: भाजपा ने कुछ समय पहले कुमाऊं पर फोकस बढ़ाया है। चिंतन शिविर में भाजपा हाईकमान के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इसके बाद भाजपा ने सीएम पद पर बदलाव करते हुए कुमाऊं से सीएम बनाया। जब केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट से लोकसभा पहुंचे अजय भट्ट को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 : Congress strategy for beat bjp
कांग्रेस परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा जिस रणनीति के जरिये सत्ता वापसी के प्रयास में है, कांग्रेस ने उसी रणनीति से ही भाजपा को घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस ने कुमाऊं से परिवर्तन यात्रा सीएम के गढ़ से शुरू की है। चार दिन की यह यात्रा केंद्र में रक्षा और पर्यटन राज्यमंत्री बनाए गए अजय भट्ट के संसदीय क्षेत्र में रखी गई है।

विज्ञापन


भाजपा ने कुछ समय पहले कुमाऊं पर फोकस बढ़ाया है। चिंतन शिविर में भाजपा हाईकमान के प्रतिनिधि भी पहुंचे। इसके बाद भाजपा ने सीएम पद पर बदलाव करते हुए कुमाऊं से सीएम बनाया। जब केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ तो नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट से लोकसभा पहुंचे अजय भट्ट को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया। इन बदलावों कोमैदान और पहाड़ को साधने की कोशिश के साथ ही कुमाऊं में किसान आंदोलन के गढ़ तराई में अपनी पैठ को मजबूत करने के तौर पर देखा गया।
विज्ञापन


 अब कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा को भाजपा की रणनीति से उसे ही घेरने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा खटीमा से प्रारंभ की है। यहां पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का घर होने के साथ विधानसभा क्षेत्र भी है। खटीमा का इलाका पहाड़ और मैदान का संगम भी है। चार दिन तक चलने वाली यात्रा नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र में रखी गई। इस दौरान यात्रा संसदीय क्षेत्र की खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा, लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी, रामनगर,जसपुर, काशीपुर और समापन वाले दिन छह सितंबर को बाजपुर, गदरपुर और रुद्रपुर विधानसभाओं में कार्यक्रम रखे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो विधानसभाओं के लिए भी बनाई योजना
नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट की नैनीताल और भीमताल विधानसभा में परिवर्तन यात्रा नहीं पहुंच रही है। हालांकि कांग्रेस ने इन विधानसभाओं के लिए प्लान तैयार कर लिया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल कहते हैं कि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है, इसके मद्देनजर अभी तराई- भाबर की विधानसभाओं में कार्यक्रम है। जब अल्मोड़ा संसदीय सीट पर परिवर्तन यात्रा प्रारंभ होगी, उस समय इन दोनों विधानसभाओं में कार्यक्रम होंगे।

प्रदेश में खाली 22 हजार पदों को भरेगी कांग्रेस: रावत

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि चार साल में भाजपा सरकार ने नौकरियों पर भर्ती नहीं निकाली। कांग्रेस 2022 में सरकार में आते ही 22 हजार खाली पदों पर भर्तिंयां करेगी। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सितारगंज के विकास में कांग्रेस ने ऐतिहासिक काम किए। पूर्व सीएम स्व. एनडी तिवारी ने अपने कार्यकाल में सितारगंज को औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित किया और आज हजारों युवा फैक्टरियों में काम कर अपना परिवार चला रहे हैं।

यहां रामलीला मैदान में जनसभा हुई। खटीमा से नानकमत्ता व सितारगंज तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने अपने समर्थकों की भीड़ के साथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत प्रदेश स्तरीय नेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया गया। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि सितारगंज की दो पीढिय़ां आ गईं। लेकिन कांग्रेस का विधायक नहीं देखा। आज का बदला सितारगंज कांग्रेस की देन है। यहां की खेती, खुशहाली, व्यावसाय, वाणिज्य में कांग्रेस की छांव है।

2022 में इस बार कांग्रेस जरुर जीतेगी। उन्होंने जनता से बहुमत के साथ कांग्रेस को जिताने की अपील की। कहा कि आज जो उन्हें माला पहनाई है, इससे बड़ी माला लाकर यहां सबको एकसाथ बांधने का काम किया जाए। कांग्रेस ने यहां भूमिधरी अधिकार दिया। सड़कें बनाई। लेकिन भाजपा ने सिर्फ झूठे वादे कर वोट हथियाने का काम किया। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए यहां जिताया। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही चीनी मिल बंद कर दी और चीनी मिल का सौदा कर पूंजीपतियों का लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल रही।

भाजपा ने उत्तराखंड को राजनीतिक प्रयोगशाला के रूप में प्रयोग किया। इससे चारों तरफ लोगों में घोर निराशा है। 2022 में परिवर्तन के लिए कांग्रेस के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की। कहा कि किसानों का ऋण माफ करने के साथ उनके हितों में सरकार काम करेगी। वहां पूर्व विधायक नारायण पाल, नवतेज पाल सिंह, मालती विश्वास, किरन मंडल, रामनगीना प्रसाद, श्याम विश्वास, फकीर सिंह कन्याल, हाजी अनवार अहमद, जिलानी अंसारी, साहब सिंह बिज्टी, हसनैन मलिक, यूसुफ मलिक, अख्त्यार अहमद पटौदी, किशोर राय, विपिन खोलिया आदि थे। संचालन ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग व नगराध्यक्ष हरपाल सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed