फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022 : Congress Received 50 Application For return Expelled leaders

उत्तराखंड: कांग्रेस में निष्कासितों की वापसी की प्रक्रिया शुरू, 50 से अधिक आवेदन मिले

Sun, 26 Sep 2021 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Sep 2021 07:53 PM IST
सार

Uttarakhand Election 2022 : करीब तीन साल पहले हुए निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते करीब सौ से अधिक लोगों को निष्कासित किया गया था। अब इनकी वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022 : Congress Received 50 Application For return Expelled leaders
कांग्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में निष्कासित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस काम के लिए बनी विचार विमर्श समीक्षा कमेटी और पीसीसी को अब तक 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों पर स्क्रूटनी के बाद कोर कमेटी अंतिम निर्णय लेगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में करीब तीन साल पहले हुए निकाय चुनावों में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते करीब सौ से अधिक लोगों को निष्कासित किया गया था। अब इनकी वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निष्कासितों से पार्टी में वापसी से पहले अपना पक्ष रखने को कहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: पाकिस्तानी सेना के जनरल पर हरीश रावत और अनिल बलूनी में छिड़ी जुबानी जंग
विज्ञापन
विज्ञापन


विचार विमर्श समीक्षा कमेटी और पीसीसी के पास अब तक 50 से अधिक आवेदन पहुंच चुके हैं। जल्द ही दून में होने वाली बैठक से पहले कमेटी की ओर से पीसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद निष्कासितों की पार्टी में वापसी पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

विधानसभा चुनाव-2022 से पहले कांग्रेस ने संगठन की मजबूती के लिए यह दांव खेला है। अक्तूबर-नवंबर 2018 में उत्तराखंड के 84 निकायों के चुनाव हुए थे। इस दौरान 7 नगर निगम, 39 नगर पालिका और 38 नगर पंचायतों में भाजपा-कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का सीधा आमना सामना होना था, लेकिन अपने चहेते दावेदार को टिकट न मिलने पर कुछ नेताओं ने भाजपा या अन्य संगठन समर्थित प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार किया।

अब सियासी समीकरणों में बदलाव की आशंका को भांपते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने निष्कासितों को पार्टी में वापस लाने के लिए कसरत शुरू कर दी है। निष्कासितों का पक्ष लेने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विचार विमर्श समीक्षा कमेटी का गठन किया गया है। 
 
प्रदेशभर से अब तक 50 से अधिक निष्कासितों ने अपना पक्ष उपलब्ध कराया है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जानी है। निकाय चुनावों के दौरान सौ से लोगों को पार्टी से बाहर किया गया था। 
- मथुरा दत्त जोशी, महामंत्री, संगठन, पीसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed