फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Congress leader Harish Rawat will file nomination on 28, candidate from Ramnagar seat

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस नेता हरीश रावत 28 को करेंगे नामांकन, रामनगर सीट से हैं प्रत्याशी

Wed, 26 Jan 2022 06:24 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, देहरादून
एएनआई, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 26 Jan 2022 06:24 PM IST
सार

इस बीच यह संकेत भी मिले हैं कि कांग्रेस हरीश रावत की रामनगर सीट समेत छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल सकती है। रावत इस सीट पर नामांकन करने का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress leader Harish Rawat will file nomination on 28, candidate from Ramnagar seat
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत। - फोटो : ANI-फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत रामनगर विधानसभा सीट से अपना नामांकन 28 जनवरी शुक्रवार को करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरीश रावत 27 जनवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालेंगे।

विज्ञापन


इस बीच यह संकेत भी मिले हैं कि कांग्रेस छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल सकती है। रावत रामनगर सीट पर नामांकन करने का एलान कर चुके हैं।

16 सीटों पर मिल रही चुनौती- हरीश

पार्टी में पनपे असंतोष पर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद हरीश रावत ने बताया कि यह बैठक तैयारियों को लेकर थी। हमने टिकटों की घोषणा के बाद अपनी स्थित देखने के लिए सीटों की समीक्षा की थी। हमें 16 सीटों पर चुनौती मिल रही है।

उन्होंने बताया, हमने इन सीटों को आपस में बांट लिया है। मैं आठ सीटों पर फोकस करूंगा और प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल चार-चार सीटों पर फोकस करेंगे। उन्होंने बताया कि शेष सीटों पर हम सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed