Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस नेता हरीश रावत 28 को करेंगे नामांकन, रामनगर सीट से हैं प्रत्याशी
इस बीच यह संकेत भी मिले हैं कि कांग्रेस हरीश रावत की रामनगर सीट समेत छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल सकती है। रावत इस सीट पर नामांकन करने का एलान कर चुके हैं।
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत रामनगर विधानसभा सीट से अपना नामांकन 28 जनवरी शुक्रवार को करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरीश रावत 27 जनवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकालेंगे।
इस बीच यह संकेत भी मिले हैं कि कांग्रेस छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी बदल सकती है। रावत रामनगर सीट पर नामांकन करने का एलान कर चुके हैं।
16 सीटों पर मिल रही चुनौती- हरीश
पार्टी में पनपे असंतोष पर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद हरीश रावत ने बताया कि यह बैठक तैयारियों को लेकर थी। हमने टिकटों की घोषणा के बाद अपनी स्थित देखने के लिए सीटों की समीक्षा की थी। हमें 16 सीटों पर चुनौती मिल रही है।
उन्होंने बताया, हमने इन सीटों को आपस में बांट लिया है। मैं आठ सीटों पर फोकस करूंगा और प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल चार-चार सीटों पर फोकस करेंगे। उन्होंने बताया कि शेष सीटों पर हम सुरक्षित हैं।