फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: Congress has decided on 11 more seats Harish Rawat will fight from Ramnagar

उत्तराखंड चुनाव 2022: कांग्रेस ने 11 और सीटों पर तय किए उम्मीदवार, रामनगर से लड़ेंगे हरीश रावत

Mon, 24 Jan 2022 08:58 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, देहरादून
एएनआई, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 24 Jan 2022 08:58 PM IST
सार

सोमवार शाम जारी हुई सूची के अनुसार, अनुकृति गुसाईं लैंसडाउन से कांग्रेस की उम्मीदवार होंगी। कांग्रेस ने अभी साल्ट, चौबट्टाखाल, टिहरी, हरिद्वार ग्रामीण समेत कुल छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: Congress has decided on 11 more seats Harish Rawat will fight from Ramnagar
हरीश रावत - फोटो : एएनआई-फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में 53 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को 11 अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। जबकि छह सीटों पर माथापच्ची अब भी जारी है। प्रत्याशियों की दूसरी सूची के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर तो अनुकृति गुसाईं लैंसडौन से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी ने 11 में से दस सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा है। खास बात यह रही कि पार्टी की ओर से अधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा से काफी पहले ही सूची मीडिया में लीक हो गई थी।

विज्ञापन


सोमवार को नई दिल्ली में सीईसी की मैराथन बैठक के बाद पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई। जारी सूची के अनुसार, पूर्व सीएम हरीश रावत को रणजीत रावत का पत्ता काटकर रामनगर से मैदान में उतारा गया है तो पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं को उनकी मनचाही सीट लैंसडौन से टिकट दिया गया है। वहीं, बहुचर्चित डोईवाला विधानसभा सीट पर पार्टी ने युवा चेहरे मोहित उनियाल शर्मा पर दांव लगाया है।
विज्ञापन


दूसरी चर्चित सीट देहरादून कैंट से सूर्यकांत धस्माना को पुन: मौका दिया गया है। वहीं ऋषिकेश में बुजुर्ग बनाम नौजवान की लड़ाई में बाजी युवा नेता जयेंद्र रमोला के हाथ लगी है। हरिद्वार जिले की ज्वालापुर सीट पर बरखा रानी को मौका दिया गया है तो झबरेड़ा से वीरेंद्र जाती को टिकट दिया है। खानपुर में सुभाष चौधरी पंजे के निशान के साथ मैदान में उतरेंगे तो लक्सर में डॉ.अंतरिक्ष सैनी दम भरेंगे। इसके साथ ही पार्टी ने लालकुआं से संध्या डालाकोटी तो कालाढूंगी से डॉ.महेंद्र पाल को मौका दिया है। अभी छह विधानसभा सीटों पर टिकटों की घोषणा होनी बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

11 विधानसभा सीटों से ये होंगे उम्मीदवार

रामनगर     हरीश रावत
लैंसडौन      अनुकृति गुसाईं
डोईवाला      मोहित उनियाल शर्मा
देहरादून-कैंट     सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश         जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर         बरखा रानी
झबरेड़ा         वीरेंद्र जाती
खानपुर         सुभाष चौधरी
लक्सर        डॉ.अंतरिक्ष सैनी
लालकुआं  संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी  डॉ. महेंद्र पाल

इन छह सीटों पर अभी भी फंसा है पेच 

नरेंद्रनगर, टिहरी, सल्ट, हरिद्वार ग्रामीण, रुड़की और चौबट्टाखाल।



इससे पहले प्रदेश कांग्रेस ने भी शनिवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में उतारे जाने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। पार्टी ने 64 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यमुनोत्री से दीपक बिजल्वाण, कर्णप्रयाग से मुकेश सिंह नेगी, रुद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल नए चेहरे हैं। घनसाली से पार्टी ने पिछला चुनाव निर्दलीय लड़े धनीलाल शाह को उतारा है। सहसपुर से आर्येन्द्र शर्मा उम्मीदवार बनाए गए हैं। इस सीट पर पिछला चुनाव किशोर उपाध्याय लड़े थे।

हरिद्वार से सतपाल ब्रह्मचारी हैं प्रत्याशी

रायपुर से हीरा सिंह बिष्ट को उतारा गया है। वह डोईवाला से चुनाव लड़ते रहे हैं। हरिद्वार से सतपाल ब्रह्मचारी को प्रत्याशी बनाया गया है। गंगोलीहाट से खजान चंद्र गुड्डू, बागेश्वर से रंजीत दास, नैनीताल से पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के बेटे संजीव आर्य, हल्द्वानी से पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के सुपुत्र सुमित हृदयेश को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी ने काशीपुर से नरेंद्र चंद सिंह, बाजपुर से यशपाल आर्य, गदरपुर से प्रेमानंद महाजन, रुद्रपुर से मीना शर्मा को नए चेहरे के तौर पर उतारा है। इन सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को मौका नहीं दिया गया। किच्छा से इस बार तिलक राज बेहड़ ताल ठोकेंगे। इस सीट पर पिछला चुनाव हरीश रावत लड़े थे। सितारगंज से पार्टी पिछला चुनाव बसपा से लड़े नवतेजपाल सिंह को उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed