फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: Chief Minister Pushkar Singh Dhami flagged off vikas rath

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विकास रथ, प्रदेश में 300 जगहों पर नुक्कड़ नाटकों द्वारा होगा प्रचार

Wed, 08 Dec 2021 11:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 08 Dec 2021 11:36 AM IST
सार

सभी जनपदों में इसके लिए सात रूट तय किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर एक विकास रथ, एक नुकड़ नाटक दल व सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: Chief Minister Pushkar Singh Dhami flagged off vikas rath
विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की योजनाओं व नीतियों के व्यापक प्रचार के लिए विकास रथ (एलईडी वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से इन वाहनों को रवाना किया गया। बताया गया कि इन वाहनों द्वारा प्रदेश के 300 प्रमुख स्थानों पर नुकड़ नाटकों व एलईडी फिल्मों के माध्यम से सरकार का प्रचार किया जाएगा।

विज्ञापन

पूरे दिसंबर माह चलाया जाएगा यह अभियान

सभी जनपदों में इसके लिए सात रूट तय किए गए हैं। प्रत्येक रूट पर एक विकास रथ, एक नुकड़ नाटक दल व सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रचार साहित्य के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जाएगा।

विज्ञापन


इस दाैरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वो इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। सरकार जनता के साथ साझीदार के रूप में कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सात रूट तय

देहरादून- हरिद्वार
नैनीताल- ऊधमसिंह नगर
टिहरी -उत्तरकाशी
पौड़ी
चमोली- रुद्रप्रयाग
पिथौरागढ़ - चंपावत
अल्मोड़ा -बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed