{"_id":"614f22018ebc3e2be403ca44","slug":"uttarakhand-election-2022-bjp-mahila-morcha-national-working-committee-meeting-from-today-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज से देहरादून में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आज से देहरादून में
Sun, 26 Sep 2021 09:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:29 AM IST
सार
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राष्ट्रीय कार्यसमिति के एक सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रभारी दुष्यंत गौतम व राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन शनिवार को देहरादून पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को देहरादून के पैसिफिक होटल में होगी। उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन शिरकत करेंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री होंगे मुख्य वक्ता
शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। इस अवसर पर मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता होंगे।
विज्ञापन
दीप्ति रावत के मुताबिक रविवार की शाम देश से पधारी सभी प्रतिनिधियों को ऋषिकेश में गंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे। 27 सितंबर को समग्र बैठक चार सत्रों में होगी। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दर्शना जरदोश उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
प्रभारी व मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दून पहुंची
भाजपा महिला मोर्चा के प्रभारी दुष्यंत गौतम व राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन शनिवार को देहरादून पहुंचे। दून पहुंचकर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर उनको नमन किया।
नड्डा वर्चुअल करेंगे संबोधन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी राष्ट्रीय कार्यसमिति के एक सत्र को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।