फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: BJP is celebrating on asset distribution, while there is a celebration, the opposition waged a war

उत्तराखंड में चढ़ा सियासी पारा: परिसंपत्ति बंटवारे पर भाजपा मना रही जश्न तो वहीं विपक्ष ने छेड़ी जंग

Sun, 21 Nov 2021 10:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Nov 2021 10:26 AM IST
सार

कुल मिलाकर परिसंपत्तियों के बंटवारे को दोनों राजनीतिक दलों ने चुनावी मुद्दा बना दिया है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा उत्तरप्रदेश से बनी सहमति को ऐतिहासिक करार दे रही है। पार्टी ने इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: BJP is celebrating on asset distribution, while there is a celebration, the opposition waged a war
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के बीच परिसंपत्ति के बंटवारे पर बनी सहमति को लेकर भाजपा में जश्न है तो कांग्रेस ने इसे लेकर सियासी जंग छेड़ दी है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने समझौते के दिन को काला दिवस करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने समझौते के खिलाफ राजभवन और अदालत में जाने की चेतावनी तक डे डाली है। पार्टी ने प्रदेश सरकार से श्वेत पत्र जारी करने और समझौते की हकीकत को साफ करने के लिए विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग की है। उक्रांद ने भी श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश से बनी सहमति ऐतिहासिक: भाजपा
कुल मिलाकर परिसंपत्तियों के बंटवारे को दोनों राजनीतिक दलों ने चुनावी मुद्दा बना दिया है। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा उत्तरप्रदेश से बनी सहमति को ऐतिहासिक करार दे रही है। पार्टी ने इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिया है। लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे से धामी जब देहरादून लौटे तो पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। देहरादून की सड़कों पर रोड शो निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Election 2022: प्रतिज्ञापत्र होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, प्रत्याशियों की पहली लिस्ट अगले महीने- देवेंद्र यादव

मझौते वाला दिन काला दिवस: कांग्रेस
पार्टी के इस जश्न से ठीक पहले कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने परिसंपत्तियों पर यूपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों के बीच बनी सहमति को मानने से इनकार कर दिया।

उन्होंने समझौते वाले दिन को काला दिवस करार देते हुए इसके खिलाफ राजभवन जाने और अदालत में चुनौती देने तक की चेतावनी दे डाली। कुल मिलाकर परिसंपत्तियों के मुद्दे पर भाजपा सहमति के बिंदुओं का श्रेय ले रही है तो कांग्रेस इस पर सवाल उठाकर सियासी फायदा लेने का प्रयास कर रही है।

जल-जंगल-जमीन को गिरवी रख दिया : प्रीतम

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने परिसंपत्तियों के समझौते के नाम पर उत्तराखंड के जल, जंगल, जमीन को उत्तर प्रदेश के हाथों में गिरवी रख दिया। इस दिन को कांग्रेस काला दिवस के रूप में मनाएगी।

सरकार इस मसले पर श्वेत पत्र जारी करे। इसके लिए अलग से विधान सभा का सत्र बुलाया जाए और सरकार बताए कि वास्तविकता क्या है। ट्रिपल इंजन की सरकार में उत्तराखंड के हितों के संरक्षण के बजाए केंद्र सरकार के दबाव में परिसंपत्तियों के मामले में यूपी के आगे समर्पण किया गया।

कांग्रेस 10 साल सत्ता में रही लेकिन परिसंपत्तियों के बंटवारे के मसले का समाधान नहीं करा पाई। भाजपा सरकार में पिछले पांच साल में पूरी गंभीरता के साथ लगातार प्रयास हुए। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दिल दिखाया। विरोध कांग्रेस की खिसियाहट है।
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed