फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election 2022: BJP Central Leadership will decide to Ticket distribution

उत्तराखंड चुनाव 2022: केंद्रीय नेता टटोलेंगे जनता की नब्ज, रुझान के हिसाब से तय होगा किसे मिलेगा टिकट

Mon, 08 Nov 2021 01:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Nov 2021 01:30 AM IST
सार

Uttarakhand Election 2022: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता के चहेते प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: BJP Central Leadership will decide to Ticket distribution
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक - फोटो : Twitter @madankaushikbjp

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी इस बार सी और डी श्रेणी की जिन विधानसभा सीटों पर केंद्रीय नेताओं को उतारने जा रही है, उन पर जनता के रुझान के हिसाब से ही चेहरा तय होगा। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास सभी विधायकों और सीटों का पूरा रिपोर्ट कार्ड पहुंच चुका है।

विज्ञापन


दरअसल, भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने तय किया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जनता के चहेते प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा। कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां भाजपा के विधायक अब जनता की फेवरेट सूची में नहीं रहे। केंद्रीय नेतृत्व जो नेता उत्तराखंड भेजेगा, वह विधानसभा में जाकर जनता की नब्ज टटोलेंगे। इन केंद्रीय नेताओं के फीडबैक को भी टिकट बंटवारे में तवज्जो दी जाएगी। इसके आधार पर ही भाजपा के प्रत्याशी तय होंगे।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक: उत्तराखंड में कमजोर प्रदर्शन वाली सीटों के खेवनहार बनेंगे केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


कई विधायकों के टिकट कटेंगे
पिछले विधानसभा चुनाव में जीत का परचम फहराने वाले कई विधायकों के टिकट आगामी विधानसभा चुनाव में कटने वाले हैं। अंदरखाने उन विधायकों को भी इसका आभास हो चुका है। केंद्रीय नेतृत्व को जनता के बीच उनकी छवि पिछले चुनाव जैसी नजर नहीं आ रही है।

चुनाव 2022: इसी महीने प्रचार का बिगुल फूंकने उत्तराखंड आएंगे पीएम मोदी, शाह और नड्डा

हमने पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों के आधार पर सभी सीटों का श्रेणीकरण किया है। इसी हिसाब से केंद्रीय नेता विधानसभावार जिम्मेदारी संभालेंगे। निश्चित तौर पर अगली सरकार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की ही होगी। 
- मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed