{"_id":"618b6ded54a072267469d0f4","slug":"uttarakhand-election-2022-beginning-of-bjp-mahasampark-abhiyan-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड चुनाव 2022: 'हर घर भाजपा घर-घर भाजपा' अभियान का शुभारंभ, 11235 बूथों पर जाएंगे पार्टी के दो लाख कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड चुनाव 2022: 'हर घर भाजपा घर-घर भाजपा' अभियान का शुभारंभ, 11235 बूथों पर जाएंगे पार्टी के दो लाख कार्यकर्ता
Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:09 PM IST
सार
मदन कौशिक ने कहा कि एक लाख कार्यकर्ता अभियान से जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता तक घर-घर जाकर भाजपा का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा का महाअभियान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए भाजपा के दो लाख कार्यकर्ता अब घर-घर दस्तक देंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बुधवार को प्रदेश मुख्यालय में घर-घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
कौशिक ने कहा कि भाजपा आम आदमी के विचारों तथा उनके सरोकारों से जुड़ी पार्टी है। यही कारण है कि हमने अभियान के माध्यम से हर घर तक जाने का निर्णय लिया है। निकट भविष्य में हमारे कार्यकर्ता उत्तराखंड के हर घर तक अपनी दस्तक देंगे और अपने कार्यक्रमों और विचारों से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के साथ रहने वाली और चलने वाली पार्टी है। पार्टी की रीति नीति और कार्यक्रमों के अनुसार पार्टी आगे बढ़ रही है। यह पार्टी का महासंपर्क अभियान है। इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के सभी 11235 बूथों तक यह कार्यक्रम पहुंचेगा और हमारे कार्यकर्ता हर घर तक अपने पत्रक, कार्यक्रम तथा विचार पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इन विचारों में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं तथा महत्वपूर्ण बिंदु है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल, पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मधु भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, सुनील सैनी, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, विपिन कैंथोला उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने किया।
कार्यकर्ता से लेकर सांसद-विधायक तक देंगे घर-घर दस्तक
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभियान से आम कार्यकर्ता के साथ सांसद, विधायक, पार्टी के जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक समितियों के सदस्य, ग्राम प्रधान व अन्य विशिष्ट जन भी जुड़ेंगे।
घर पर चिपकाएंगे भाजपा का स्टिकर
अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता हर घर में जनता से भेंट करेंगे तथा उन्हें भाजपा का पटका, झंडे तथा साहित्य सामग्री भेंट करेंगे। घरों पर पार्टी का स्टिकर चिपकाया जाएगा।