{"_id":"61fce389347b747ad0584510","slug":"uttarakhand-election-2022-arvind-kejriwal-visit-haridwar-six-or-seven-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Election 2022: आप नेता अरविंद केजरीवाल छह व सात फरवरी को आएंगे उत्तराखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Election 2022: आप नेता अरविंद केजरीवाल छह व सात फरवरी को आएंगे उत्तराखंड
Fri, 04 Feb 2022 02:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:14 PM IST
सार
चुनावी घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह पहला दौरा होगा। हालांकि इससे पहले वे छह दौरे कर चुके हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छह व सात फरवरी को चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं। वह हरिद्वार में चुनाव प्रचार करेंगे। छह फरवरी को आप अपना चुनावी घोषणा पत्र भी जारी सकती है।
विज्ञापन
अब तक छह बार राज्य में आ चुके हैं केजरीवाल
चुनावी घोषणा के बाद केजरीवाल का उत्तराखंड का यह पहला दौरा होगा। हालांकि इससे पहले वे छह दौरे कर चुके हैं। जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर पांच वादों की गारंटी दी है। जिसमें हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली, बेरोजगार युवाओं को रोजगार, महिलाओं को एक हजार की सहायता राशि, मुफ्त तीर्थ यात्रा, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की गारंटी दी है।
विज्ञापन
Uttarakhand Election 2022: असल मुद्दों पर हावी होता चुनावी सियासत का पीपीपी मॉडल, कोई जाति की तो कोई धर्म की सियासत को बना रहा हथियार
विज्ञापन
आप की योजनाओं की कॉपी है कांग्रेस का घोषणापत्र : प्रवीण
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी प्रवीण कुमार ने कांग्रेस के घोषणापत्र को आप की योजनाओं का कॉपी पेस्ट बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में 10 वर्ष कांग्रेस ने शासन किया है। कांग्रेस आज स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र में 200 यूनिट फ्री बिजली और 500 रुपये में रसोई गैस सिलिंडर की बात कर रही। कांग्रेस भी उत्तराखंड में केजरीवाल मॉडल लाना चाहती है। देवभूमि की जनता समझदार है। उत्तराखंड में जब आम आदमी पार्टी मैदान में है तो जनता डुप्लीकेट क्यों चुनेंगी।
पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश सह प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस के स्वघोषित मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हरीश रावत ने कहा था की एक साल में एक लाख रोजगार संभव नहीं है। अब कांग्रेस चार लाख रोजगार कैसे पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता को कांग्रेस पर विश्वास नहीं है। इस अवसर पर संजय सैनी, जिला प्रवक्ता हेमा भंडारी, जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती मौजूद रहे।