फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022 : AAP challenge BJP and Congress for open debate on free electricity issue

उत्तराखंड सियासत 2022: फ्री बिजली मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस को आप की चुनौती, खुली बहस के लिए आमंत्रित

Mon, 16 Aug 2021 10:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Aug 2021 10:20 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से प्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह देने की बात कही, तब से भाजपा व कांग्रेस में खलबली मची है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 : AAP challenge BJP and Congress for open debate on free electricity issue
कर्नल अजय कोठियाल (रिटायर्ड) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने फ्री बिजली के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस को सार्वजनिक मंच पर बहस करने की चुनौती दी है। आप के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल ने कहा कि दोनों ही दल मुफ्त बिजली देने पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। आप दोनों दलों को बताएगी कि प्रदेश के हर परिवार को कैसे 300 यूनिट बिजली देंगे।

विज्ञापन


कोठियाल ने जारी बयान में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जब से प्रदेश के हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली प्रतिमाह देने की बात कही, तब से भाजपा व कांग्रेस में खलबली मची है। दोनों ही दल प्रदेश के लोगों को उनका हक देने के पक्षकार नहीं हैं। मुफ्त बिजली को लेकर दोनों दलों का स्टैंड साफ नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस को मुफ्त बिजली के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है। दोनों दल सार्वजनिक मंच पर आकर फ्री बिजली देने की योजना को जनता के सामने रखें। जबकि आप भी यह बताएगी कि सत्ता में आने के पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त कैसे दी जाएगी। आप ने पूरी योजना बनाकर ही फ्री बिजली का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों के रोजगार की लड़ाई लड़ेगा उनका भाई कर्नल कोठियाल 

टेक होम राशन स्कीम पर जारी किए गए टेंडर को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। कोठियाल ने कहा मेरे उत्तराखंड में सरकार मेरी बहनों से रोजगार छीन रही है। इससे ज्यादा पीड़ा देने वाली बात और क्या हो सकती है। टेक होम राशन स्कीम जिससे हमारी गढ़वाल और कुमाऊं की बहनों को रोजगार मिल रहा था अब उसे भाजपा सरकार निजी हाथों में बेच रही है।

क्या इसी दिन के लिए हमारे शहीदों ने कुर्बानियां दी थी? कोठियाल ने कहा कि रक्षाबंधन पर जिस तरह हर भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है, उसी तरह टेक होम राशन योजना से जुड़ी बहनों के रोजगार की लड़ाई उनका भाई कोठियाल लड़ेगा।

एक तरफ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी तरफ टेक होम राशन का निजीकरण कर उनका रोजगार छीना जा रहा है। इसके विरोध में प्रदेश भर में 40 हजार महिलाएं आंदोलन कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed