आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा शनिवार को हरिद्वार जिले के तीन इलाकों में निकली। इस दौरान रुड़की पहुंचे आप पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने रुड़की में स्थापित आईआईटी का नाम लेकर एक साथ दो निशाने साधे। उन्होंने आईआईटी रुड़की को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कनेक्ट करते हुए न केवल रुड़कीवासियों को साधा बल्कि केजरीवाल के मॉडल की खूबियो को बताते हुए राज्य में इसे लागू करने की बात कही। शनिवार को हरिद्वार ग्रामीण में कर्नल कोठियाल की तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुई। रुड़की में आम आदमी पार्टी की रुड़की में तिरंगायात्रा यात्रा मच्छी मोहल्ला चौक से शुरू हुई। इसके बाद तिरंगा यात्रा मेन बाजार, नगर निगम और सिविल लाइंस बाजार होते हुए शताब्दी द्वार पर संपन्न हुई। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आईआईटी रुड़की के जरिए लोगों से कनेक्ट हुए। उन्होंने कहा कि आईआईअी रुड़की में देश के होनहार युवा पढ़ते हैं। एक ऐसे ही आईआईटी कानपुर से 1989 में देश का होनहार युवा अरविंद केजरीवाल पास आउट हुआ और उन्होंने दिल्ली में सरकार का एक प्रभावी मॉडल साबित कर दिखाया। जिसकी बदौलत आज दिल्ली मॉडल में लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री और स्वास्थ्य व शिक्षा की बेहतरीन सेवाएं मिल रही हैं।
आप की तिरंगा यात्रा: हरिद्वार में हुआ समापन, आईआईटी के कनेक्शन से कोठियाल ने रुड़कीवासियों को साधा, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मौजूदा सरकार के मॉडल ने लोगों को बदहाल कर रखा है। ऐसे में आप पार्टी का मकसद दिल्ली मॉडल की तर्ज पर राज्य के नवनिर्माण के संपकल्प को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि 21 वर्ष पहले जब उत्तराखंड उत्तप्रदेश का हिस्सा था तब यहां की ओर कोई सरकार ध्यान नहीं देती थी। कई जवानों ने अपनी जान देकर उत्तराखंड राज्य को हासिल किया, लेकिन आज 21 वर्ष बाद भी हालात जस के तस हैं और उत्तराखंड के लिए जान गंवाने वालों की कुर्बानी बेकार गई। कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को प्रदेश के युवाओं का कोई ध्यान नहीं है। अब लोगों को सिस्टम बदलना होगा। भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के आप में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें भष्टाचार को छोड़कर आना होगा, यहां कर्म की राजनीति होगी धर्म की नहीं।
सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में शनिवार को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली। इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि जनता को झांसे में रखकर उत्तराखंड को लूटने वालों के दिन अब लद गए हैं। शनिवार को तिरंगा यात्रा कुन्हारी गांव से मिस्सरपुर तक निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में बेहतर और मजबूत विकल्प के रूप में उभरी है। उन्होंने दावा किया कि बहुमत से आप उत्तराखंड में सरकार बनाएगी। दिल्ली की तरह विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। युवा बेरोजगार हैं। व्यापारियों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। किसान मजदूर सरकार की गलत नीतियों के चलते बर्बादी के कगार पर हैं। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। आम आदमी की कोई सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी अपने कार्यकाल में इसी तरह का रवैया अपनाया था। इन दोनों दलों ने बारी बारी से केवल उत्तराखंड को लूटने का काम किया है। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के विकास का जिक्र करते हुए कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि क्षेत्र में कैसा विकास हुआ है टूटी सड़कें और क्षतिग्रस्त पुल सब बयां कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि के पास जनता की सेवा का कोई विजन नहीं है।
वहीं अजय कोठियाल ने सुल्तानपुर के मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव से तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा देश की जनता को वोट के नाम पर छला है, लेकिन आप जो वादा जनता से करेगी उसे पूरा करके दिखाएगी। देश में महंगाई से हालात खराब हैं। लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार को इसकी जरा भी चिंता नहीं है। आप पार्टी ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है, उसे पूरा करेगी। रोजगार गारंटी योजना के तहत हर परिवार के 18 से 35 वर्ष तक के युवा को रोजगार मिलने तक 5000 रुपये प्रति महीना मिलेगा।