{"_id":"616fc1c7d1e62f1f9113c82d","slug":"uttarakhand-election-2022-aam-aadmi-party-rozgar-guarantee-yatra-second-phase-from-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: सांकेतिक रूप से निकाली तिरंगा यात्रा, कर्नल कोठियाल बोले- आपदा में पीड़ितों के साथ खड़ी है आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: सांकेतिक रूप से निकाली तिरंगा यात्रा, कर्नल कोठियाल बोले- आपदा में पीड़ितों के साथ खड़ी है आप
Wed, 20 Oct 2021 12:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:51 PM IST
सार
बुधवार को हरकी पैड़ी से शुरू होकर वाल्मीकि चौक पर संपन्न हुई सांकेतिक तिरंगा यात्रा के दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आई भीषण आपदा में प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के नेता और पार्टी के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आप आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। पार्टी के कार्यकर्ता राहत एवं बचाव के लिए दिनरात लगे हुए हैं। इसको देखते हुए पार्टी ने पूर्व में निर्धारित की गई तिरंगा यात्रा भी सांकेतिक रूप से निकाली।
विज्ञापन
उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा में किसी को बेटे तो किसी को पत्नी के लिए चाहिए टिकट, लॉबिंग में जुटे नेता
विज्ञापन
बुधवार को हरकी पैड़ी से शुरू होकर वाल्मीकि चौक पर संपन्न हुई सांकेतिक तिरंगा यात्रा के दौरान कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण आई भीषण आपदा में प्रदेश को भारी नुकसान पहुंचा है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ता सेना और एनडीआरएफ के साथ मलबे में दबे लोगों और घायलों को बाहर निकालने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि उत्तराखंड में आई आपदा के चलते पार्टी ने तिरंगा यात्रा को सांकेतिक रूप से निकलने का निर्णय लिया था। जिसके तहत शांतिपूर्ण ढंग से तिरंगा यात्रा निकालते हुए वाल्मीकि चौक पर पहुंचे। जहां भगवान वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद 2 मिनट का मौन धारण कर आपदा में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। अन्य विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित तिरंगा यात्रा को रद्द कर दिया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश सहप्रभारी राजीव चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी और विधायक प्रवीण कुमार ,जोनल इंचार्ज सुनील लोहिया, प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, जिला सचिव अनिल सती, नवीन मारया, प्रशांत राय, नरेश शर्मा, किरण दुबे, संजू नारंग, गगन वर्मा, शिशुपाल सिंह नेगी, रघुवीर सिंह पंवार, अशोक कश्यप, राकेश यादव, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।