फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand election 2022: 70 big leader of BJP will roar in 70 assembly seats

Uttarakhand Election 2022: भाजपा के 70 दिग्गज 70 विस क्षेत्रों में गरजेंगे, केंद्रीय मंत्रियों को भी झोंकने की तैयारी

Sun, 19 Dec 2021 12:18 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 19 Dec 2021 12:18 PM IST
सार

देहरादून में जनसभा करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अब कुमाऊं मंडल में हल्द्वानी में जनसभा होगी। पार्टी की कोशिश 30 दिसंबर को जनसभा कराने की है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022: 70 big leader of BJP will roar in 70 assembly seats
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कुंभ नगरी हरिद्वार से पार्टी की विजय संकल्प यात्रा का श्रीगणेश के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के चुनाव प्रचार का विधिवत आगाज भी कर दिया है। पार्टी की विजय संकल्प यात्रा के रथ जिस विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे, वहां पार्टी की एक बड़ी जनसभा होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के 70 केंद्रीय व वरिष्ठ नेताओं की जनसभाएं होंगी।

विज्ञापन


हर विधानसभा में एक केंद्रीय मंत्री या केंद्रीय दिग्गज की जनसभा
रविवार को केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से कुमाऊं मंडल की विजय संकल्प यात्रा का आगाज करेंगे। इस तरह गढ़वाल मंडल के 41 और कुमाऊं मंडल के 39 विधानसभा क्षेत्रों में ये यात्रा चुनावी रणनीति के तहत पहुंचेगी। संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, देहरादून में जनसभा करने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की अब कुमाऊं मंडल में हल्द्वानी में जनसभा होगी। पार्टी की कोशिश 30 दिसंबर को जनसभा कराने की है।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की भी बड़ी जनसभाएं कराने की तैयारी है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय नेताओं के रोड शो, जनसभाएं और सम्मेलन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी की कोशिश है कि हर विधानसभा में एक केंद्रीय मंत्री या केंद्रीय दिग्गज की जनसभा हो। इन जनसभाओं में पार्टी राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों के प्रचार के साथ डबल इंजन के जरिये अगले पांच साल के विकास के भावी रोड मैप पर फोकस करेंगे। 

Uttarakhand Election 2022: ‘नेताओं की जेब में नहीं जाएगा पैसा, खुलेंगे आधुनिक स्कूल और अस्पताल’- सिसोदिया
 

हरीश रावत ने लगाया मुख्य सूचना आयुक्त का पद बेचने का आरोप

अब तक भ्रष्टाचार और खनन को लेकर सरकार को घेरते आए उत्तराखंड के पूर्व सीएम और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने इस बार सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए मुख्य सूचना आयुक्त के पद को बेचने का आरोप लगाया है। रावत के इस आरोप पर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी में नेता प्रतिपक्ष भी सदस्य हैं। उन्होंने रावत के आरोप को उन्हीं की पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष पर हमला करार दिया।

अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट लिखते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत का आरोप है कि लंबे समय से खाली चल रहे मुख्य सूचना आयुक्त के पद का अब सौदा हो चुका है। एक खांटी आरएसएस से जुड़े उत्तराखंडी मूल के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को इस पद से नवाजा जा रहा है। सबको साधा जा रहा है। साधने का काम दक्षिण भारत में उद्योग में सितारे की तरह चमक रहे एक उत्तराखंडी मूल के उद्योगपति लगे हुए हैं। हरीश रावत का कहना है कि यदि इस तरह के शीर्ष पद भी बिकेंगे तो फिर बालू-बजरी और जमीने तो बे-भाव बिकेंगी ही।

हरीश रावत खुद मुख्यमंत्री रहे हैं। वह जानते हैं कि मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी बनती है। उस स्क्रीनिंग कमेटी में मुख्यमंत्री, एक कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष होते हैं। यदि हरीश रावत इस प्रकार की बात कह रहे हैं तो वह सीधे-सीधे नेता प्रतिपक्ष पर भी हमला बोल रहे हैं।
 - सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार

उक्रांद के किया चुनाव घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार की गारंटी का वादा 
उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया। दल सशक्त भू कानून, गैरसैंण को स्थायी राजधानी और युवाओं को रोजगार की गारंटी सहित तमाम मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। उक्रांद की ओर से प्रदेश में 13 के स्थान पर 23 जिले और 180 विकासखंड बनाए जाने को भी चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। 

पुलिस के सिपाही को 4600 ग्रेड पे की मांग के लिए उपवास पर बैठे ऐरी 
वहीं उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी पुलिस सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे की मांग के लिए शनिवार को गांधी पार्क में उपवास पर बैठे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव आचार संहिता लगने वाली है। सरकार आचार संहिता लगने से पहले ग्रेड पे लागू करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed